Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आज नगर में निकाली गई प्रभात फेरी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आज नगर में निकाली गई प्रभात फेरी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार

    शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आज नगर में निकाली गई प्रभात फेरी

    विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने जय स्तम्भ चौक से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना

    विधायक श्री भगत ने सभी लोगों को वीर नारायण सिंह के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को अपनाने हेतु किया प्रोत्साहित

    जशपुरनगर 10 दिसम्बर 2022/ शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत की स्मृति में आज विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने जशपुरनगर के जय स्तम्भ चौक से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर , संयुक्त कलेक्टर श्री आर पी चौहान, एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप, सूरज चौरसिया अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे। यह प्रभात फेरी जय स्तम्भ चौक से आगे बढ़ते हुए महाराज चौक, बस स्टैंड सहित नगर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए रणजीता स्टेडियम में समाप्त हुई।


    विधायक श्री भगत ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत का स्मरण कराते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद थे। जिन्होनें अंग्रेजों के सामने हार न मानकर उनका बहादुरी से मुकाबला किया। श्री भगत ने उपस्थित सभी लोगों को शहीद वीर नारायण सिंह के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
    पर कलेक्टर श्री ठाकुर ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी छात्रावास- आश्रमो में वीर नारायण सिंह की जीवनी पर आधारित 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 14 दिसम्बर तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में निबंध, पेंटिग एवं चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
    स.क्र.//सुरजीत फोटो क्रमांक-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका जशपुर जिले की सबसे बड़ी खबर हॉकी स्टेडियम में फिल्म की शूटिंग जसपुर श्री मुख्यमंत्री जी के सलाहकार गौरव द्विवेदी जसपुर जिले के प्रवेश………………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?