*जिला अस्पताल में निःशुल्क न्यूरो संबंधी विकार हेतु जांच एवं परामर्श चिकित्सा कैम्प 28 अगस्त को*
*न्यूरो सर्जरी मुंबई के वरिष्ठ मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मुखर्जी द्वारा किया जाएगा मरीजों का उपचार*
जशपुरनगर 23 अगस्त 2023/जिले के दूरस्थ वनांचल आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के आम नागरिकों को चिकित्सा लाभ देने हेतु वरिष्ठ मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ द्वारा न्यूरो संबंधी विकार के ईलाज एवं परामर्श हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प 28 अगस्त 2023 को राजा देवशरण जिला अस्पताल जशपुर में समय दोपहर 12.00 से 4. 00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

निःशुक जांच एवं परामर्श शिविर में न्यूरो सर्जरी मुंबई के एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सी.एच., वरिष्ठ मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मुखर्जी के द्वारा सिर दर्द एवं माइग्रेन, सायटिका, न्यूरोपेथी, कमर एवं गर्दन दर्द, मिर्गी रोग एवं नसों से संबंधित सभी बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
