संजय राउत को शिंदे गुट ने भेजा लीगल नोटिस

मुंबई। शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लीगल टीम ने एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में संजय राउत से कहा गया है कि वे 72 घंटे में उन आरोपों के लिए माफी मांगें जिसे एकनाथ शिंदे की छवि धूमिल करने के लिए सामना अखबार में छापा गया था। अगर 72 घंटे के अंदर संजय राउत माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें क्रिमिनल और सिविल मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। वहीं संजय राउत ने इस लीगल नोटिस को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- ’50 खोके एकदम ओके। इसे कहते है उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। गैरसंविधानिक मुख्यमंत्री श्रीमान शिंदे ने हमे एक लीगल भेजी है। अब आयेगा मजा! जय महाराष्ट्र
