Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन संबंधी लंबित प्रकरण समय पर निराकरण करने विभाग प्रमुख को दिए निर्देश
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन संबंधी लंबित प्रकरण समय पर निराकरण करने विभाग प्रमुख को दिए निर्देश

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक*

    *अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन संबंधी लंबित प्रकरण समय पर निराकरण करने विभाग प्रमुख को दिए निर्देश*

    जशपुरनगर 12 अगस्त 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी विभागों से सेवानिवृत्ति हुए अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा पेंशन संबंधी प्रकरण को आवश्यक कार्यवाही कर समय पर प्रकरण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन शिकायत की जानकारी विभागवार ली तथा जनशिकायत, ई समाधान, प्रधानमंत्री पोर्टल, सीएम जन चौपाल से प्राप्त प्रकरणों के आवेदन समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को मीटर रीडिंग सही करने एवं गलत रीडिंग करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।

    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष छुटे हुए हितग्राही का आयुष्मान बनाने के लिए कहा। सभी पंचायत के सचिव को सक्रिय कर आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से छात्रावास आश्रम, शौचालय, बाउंड्री वॉल मरम्मत कार्य जैसे समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों का जिनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए तथा इसके लिए ब्लॉक एवं संकुलवार लक्ष्य निर्धारित कर शिविर आयोजित करने कहा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। नामांतरण, सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण प्रकरण समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जिले में मुख्यमंत्री द्वारा घोषाण किए गए विभिन्न निर्माण कार्य की जानकारी ली एवं प्राथमिकता से प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सर्व एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री ऋतुराज बिसेन, श्री हरि ओम द्विवेदी सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेहतर कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ हर भारतीय अपने घरों में फहराएं तिरंगा- उपाध्यक्ष नगर पंचायत बगीचा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?