केराडीह में विधायक यू. डी. मिंज ने किया सायकिल वितरण
बच्चों के लिए शेड और चबूतरा में टाइल्स की घोषणा
जशपुर
सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज में केराडीह पहुंच कर छात्राओं को साइकिल वितरण किया। यूडी मिंज ने कार्यक्रम के दौरान छात्र छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य कर रही है । पहले के बच्चे ये कभी नहीं सोंचे थे कि हम मैरिड में आकर कभी हेलीकॉप्टर बैठेंगे लेकिन प्रदेश भर में टॉप करने वाले बच्चे आज हेलीकॉप्टर की सैर कर रहे हैं

आपलोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आप इस देश के भविष्य हैं अच्छे मेहनत कर अपनी उपलब्धियों को हाँसिल कीजिये और शिक्षा के क्षेत्र में जो भी बाधा आती है और मुझसे अगर सम्भव होगा तो मैं तत्परता से हल करने की कोशिश करूँगा स्कूली बच्चों की मांग पर विधायक ने बच्चों के लिए शेड और चबूतरा में टाइल्स की घोषणा भी की ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
