समाचार
घायल मरीजों को तत्काल जिला अस्पाल में भर्ती करके ईलाज किया जा रहा है
चार गंभीर मरीजों को अंबिकापुर किया गया है रेफर
जिला प्रशासन और पुसिल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर तत्काल सहायता पहुंचाई है
जशपुरनगर 14 नवम्बर 2022/मनोरा विकास खण्ड के जरिया के पास ट्रेक्टर पलटने से 34 लोग घायल हो गए हैं ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल मरीजों को जिला अस्पताल 108 एम्बुलेंस के माध्यम लाया गया।

डॉक्टरों की टीम द्वारा घायल मरीजों को ईलाज प्राथमिकता से किया जा रहा है। चार गंभीर मरीजों को अंबिकापुर रीफर किया गया है। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय, एसडीएम जशपुर श्यामा पटेल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, जिला अस्पताल के सलाहकार श्री राजेश कुरील उपस्थित थे।
स.क्र./1693/नूतन फोटो क्रमांक-10 से 11
