Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»विधायक ने जिला अस्पताल के सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का किया शुभारंभ मरीजों के पंजीयन के लिए अतिरिक्त कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध जिला अस्पताल में बायोप्सी, थायराइट सहित अन्य जरूरी टेस्ट की सुविधा मिलेगी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    विधायक ने जिला अस्पताल के सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का किया शुभारंभ मरीजों के पंजीयन के लिए अतिरिक्त कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध जिला अस्पताल में बायोप्सी, थायराइट सहित अन्य जरूरी टेस्ट की सुविधा मिलेगी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    विधायक ने जिला अस्पताल के सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का किया शुभारंभ
    मरीजों के पंजीयन के लिए अतिरिक्त कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध
    जिला अस्पताल में बायोप्सी, थायराइट सहित अन्य जरूरी टेस्ट की सुविधा मिलेगी
    निजी पैथोलॉजी से अनुबंधित किया गया है, मरीजों को टेस्ट के लिए भेजा जाएगा
    थैलेसीमिया के 05 मरीजों को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दिया गया है
    जशपुरनगर 30 अक्टूबर 2022/विधायक श्री विनय भगत ने आज जिला अस्पताल में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ. आर.एन.केरकेट्टा, डीपीएम स्मृति एक्का, जिला अस्पताल के सलाहकार श्री राजेश कुरील और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
    विधायक और कलेक्टर ने वार्ड का निरीक्षण करके मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सिकल सेल मरीजों से बात करके उनका बेहतर ईलाज करने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों के पंजीयन के लिए अतिरिक्त वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब से दो वार्ड में मरीजों को पंजीयन किया जाएगा। दूरदराज से आने वाले मरीजों को अब किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू कर दिया गया है। जिला अस्पताल के लैब में मरीजों के लिए बायोप्सी, थायराइड, एचबी, नेत्र जांच, ई.सी.जी. सोनोग्राफी, नेत्र ओपीडी, पैथोलॉजी लेब्रोटीज सहित जरूरी जांच किया जा रहा है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को टेस्ट की सुविधा देने के लिए निजी पैथोलोजी से अनुबंधित किया गया है। अब मरीजों का जरूरी टेस्ट आसानी से हो जाएगा और उन्हें पैसे देने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही रेड क्रास के माध्यम से थैलेसीमिया के 05 मरीजों को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दिया गया है।
    विधायक ने एनआरसी के बच्चों को टोफी और बिस्कीट वितरण करके बच्चों को सुपोषित करके ही घर भेजने के निर्देश दिए हैं।
    स.क्र./1615/नूतन फोटो क्रमांक- 05 से 10

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleजिला पंचायत सीईओ ने मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का किया निरीक्षण
    Next Article मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन कर रहे हैं
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?