Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»“कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….
    Uncategorized

    “कुर्सी की हवस में ठोंकी गई थी लोकतंत्र की छाती पर कील!” गोमती साय का कांग्रेस पर अब तक का सबसे खौफनाक वार!………….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पत्थलगांव से ‘आज की सुर्खियां’ के लिए उप संपादक वैभव शर्मा की तीखी रिपोर्ट

    पत्थलगांव: “कांग्रेसियों का चेहरा भले ही बदल गया हो, लेकिन उनकी अलोकतांत्रिक नियत आज भी वैसी ही है।” यह तीखा हमला पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने किया है। देश में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक साय ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकतंत्र पर आघात करने वाले उस खौफनाक और काले दौर को यह देश कभी भूल नहीं सकता।

    सत्ता की हवस में कुचला गया था नागरिक अधिकार’

    आज की सुर्खियां’ से विशेष बातचीत में गोमती साय ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे शर्मनाक और काला अध्याय करार दिया। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जो कौम अपने अतीत को भुला देती है, वह कभी उज्जवल भविष्य का निर्माण नहीं करसकती। विधायक ने जशपुर जिले और छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए दर्द बयां किया कि किस तरह उस दौर में आज़ाद भारत के निर्दोष नागरिकों को बिना किसी अपराध के जेल की काल कोठरियों में ठूंस दिया गया था और पूरा इलाका भय और दहशत के साए में जीने को मजबूर था।

    इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए घोंटा था प्रेस का गला

    विधायक ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी सत्ता और कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी थी। प्रेस की आज़ादी पर उस दौर में हुआ प्रहार आज भी लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चेतावनी है। कई मीडिया घरानों पर ताले जड़ दिए गए, सच लिखने वाले पत्रकारों को सलाखों के पीछे भेजा गया और कइयों को देश छोड़ने पर मजबूर किया गया। गोमती साय ने सवाल उठाया कि सिर्फ एक ‘विशेष परिवार’ के हाथों में सत्ता को महफूज़ रखने के लिए पूरे देश को बंधक बना दिया गया था।

    सेक्युलरिज्म की आड़ में देश को गुमराह करने की कोशिश

    प्रेस वार्ता के अंत में गोमती साय ने एक और बड़ा वैचारिक दांव खेलते हुए कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन होने के बाद भी, भारत को ‘सेक्युलरिज्म’ के नाम पर किस दिशा में धकेलने की कोशिश की गई, इस पर आज खुली और गंभीर चर्चा होना बेहद जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article“लाखों की लाइटें सिर्फ ‘शो-पीस’! बीटीआई चौक पर बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन; देखें वैभव शर्मा की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।”………….
    Next Article भीषण गर्मी में मसीहा बने पत्थलगांव के ये दिग्गज ! ‘आज की सुर्खियां’ पर देखें ग्राउंड रिपोर्ट………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?