Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * आईजी सरगुजा एवं डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा-निर्देशन में तपकरा पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*
    * आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा को सब्जी बोरे के भीतर छिपाकर ओडिसा से सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे,*
    * आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलोग्राम कीमती रू. 01 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 06 लाख रू. जप्त,*
    * थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*
    * मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।*

    ——–000——–
    अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान दिनांक 26.02.2023 के प्रातः में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन में करेला सब्जी के नीचे 02 व्यक्ति गांजा छिपाकर तस्करी करते विक्रय करने के उद्देष्य से ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये मध्य प्रदेष की ओर जाने वाले हैं,

    इस सूचना पर उपरकछार नामनी बेरियर में नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से आ रही बिना नंबर का पीकअप वाहन को रोका गया एवं वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की बारीकी से ट्राली की तलाशी लेने पर 28 प्लास्टिक बोरा में करेला लोड था जिसके नीचे 01 अन्य प्लास्टिक बोरा में 10 पैकेट में मादक पदार्ब गांजा 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रू. मिलने पर जप्त किया गया, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को बैढन जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) की ओर ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर *आरोपीगण 1-हरिश कुमार शाह उम्र 24 साल निवासी कालेज मोड़ घुरीताल बैढन थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) एवं 2-अवधेश कुमार शाह उम्र 22 साल निवासी सितुलखुर्द थाना माडा जिला सिंगरौली (म.प्र.)* को दिनांक 26.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक सकलू राम भगत, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 123 अविनाश लकड़ा, आर. 398 शैलेन्द्र मिंज, आर.छसबल 307 जयराम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    ——–000——–

    (C.G) तहलका के विशेष विज्ञापन

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने दिया गया बैल जोड़ी
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *मगधा यादवों के महाधिवेशन में शामिल हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज*, *कहा समाज उच्च संस्कार और आदर्श जीवन जीना सीखता है*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?