■ सरायपाली के सुदूर वनांचल ग्राम के आंगनबाड़ी स्कूल में बच्चों को खीर पूड़ी मिलना एक सुखद क्षण
■ पदाधिकारियों ने बधाई के साथ उत्साहवर्धन भी किया
सरायपाली :– सरायपाली के पुर्वान्चल क्षेत्र शिशुपाल पर्वत तराई सुदुर अंतिम छोर में बसे ग्राम सरगुनाभांठा के आॅगन बाड़ी केन्द्र में बच्चों को खीर पूड़ी खिलाई जा रही थी । आंगनबाड़ी के निरीक्षण के लिए पहुंचे महेन्द्र बाघ (प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द) , आरीफ अली पिंकी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस झु झो प्रकोष्ठ महासमुंद) व मनोरंजन भोई ( संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द) ने जब सुदूर जंगल इलाके में बच्चों को खीर पूड़ी खिलते हुवे देखा तो खुशी जाहिर करते हुवे कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ठेकेदार द्वारा मीनू के अनुकूल शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा है यह बहुत ही खुशी की बात है । इस दायित्व निर्वहन व बच्चों को उनके अधिकार के रूप में
बच्चों को खीर और पुड़ी परोसे जाने उन्हें बधाई देते हुवे उत्साहवर्धन किया गया ।
इस दौरान बच्चों के साथ बैठकर सभी ने भोजन किया। तथा रेडी टू इट वितरण के सामग्री का निरिक्षण कर ठेकेदार से पूरी जानकारी भी ली गई।
