■ सरायपाली सर्व यादव समाज कार्यकारिणी पुनर्गठन विजय यादव अध्यक्ष व दूर्वादल दीप बने महामंत्री
सरायपाली :— छत्तीसगढ़ के प्रथम पारंपरिक पर्व हरेली के शुभ अवसर पर सर्व यादव समाज ब्लॉक इकाई सरायपाली की बैठक रखी गई। बैठक की शुरुआत ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के पूजन आरती से किया गया। रमेश यादव( प्रांतीय अध्यक्ष – सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ) के निर्देशन एवं वर्तमान संरक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई, एवं समाज हित के निर्णय लिए गए।
तत्पश्चात कार्यकारिणीय का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें केध्रुव मलिक, बरातू यादव ,हीरा राम यादव, मंगल राम यादव मंगला( सभी संरक्षक ), विजय कुमार यादव (अध्यक्ष ),ओमप्रकाश छत्रपति (कार्यकारी अध्यक्ष ), विक्रम यादव (संयोजक) मदन दीप ,ईश्वर यदू, मनोज यादव ,अंजोर यादव (सभी उपाध्यक्ष ), जगन्नाथ यादव ,कृष्टो टाडी (सलाहकार) दुर्वादल दीप (महामंत्री) यशवंत यादव (सचिव) ज्योति कुमार ठेठवार (कोषाध्यक्ष) फकीर यादव (सह सचिव) राजेश यादव (सह कोषाध्यक्ष) सुरेंद्र भाई (मीडिया प्रभारी )शैलेंद्र यादव, संजय यादव (व्यवस्था प्रमुख) मनोनीत किए गए!
सभी मनोनीत पदाधिकारी तन मन धन से समाज सेवा करने संकल्पित हुए।
आने वाले समय में संगठन का और विस्तार किया जाएगा । प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुआ !!
