आज दिनांक 2.8.22 को चांपा में पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन से उनके निवास में ग्राम पिसौद के युवा नेता रमेश साहू के नेतृत्व में उत्साही युवक युवतीयों ने छग के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सभी वर्ग के लोगों के लिये कल्याणकारी योजनाओं के संचालन से प्रभावित होकर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और २०२३ में छग में तथा वर्ष २०२४ में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर देवांगन ने सबका आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है और आज़ादी के बाद जो देश में विकास हुआ है वह कांग्रेस की बदौलत ही हुआ है जबकि केंद्र की मोदी सरकार देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम पूँजीपतियों को बेचने में लगी है जाति धर्म के नाम पर देश में घृणा का वातावरण निर्मित करने में लगी है महंगाई और बेरोज़गारी चरम सीमा पार कर रही है जबकि छग की कांग्रेस सरकार के राज में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मज़बूती आयी है जिससे छग विकास की गाथा गढ़ रहा है ।

