Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका क्रिकेट में ग्रामीण बालिकाऐं दिखा रही है दम, जशपुर में क्रिकेट प्रेमी दम्पति करा रहे हैं महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका क्रिकेट में ग्रामीण बालिकाऐं दिखा रही है दम, जशपुर में क्रिकेट प्रेमी दम्पति करा रहे हैं महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    क्रिकेट में ग्रामीण बालिकाऐं दिखा रही है दम, जशपुर में क्रिकेट प्रेमी दम्पति करा रहे हैं महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता

    केजीवीपी क्रिकेट क्लब लैलूंगा की टीम ने जशपुर को दूसरे ओवर में में ही 9 विकेट से हराया,लैलूंगा की मधु ने 9 बाल मे 34 रन बनाकर सभी को चौकाया.

    जशपुर :-

    ग्रामीण क्रिकेट की छुपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने और उत्साहवर्धन के लिए जशपुर के रणजीता स्टेडियम मे महारानी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई से 12 मई तक किया जा रहा है. महारानी बालिका क्रिकेट लीग के माध्यम से क्रिकेट खेलने के लिए कई लड़कियों के सपनों को बढ़ावा जशपुर के कुछ विशेष लोग दे रहे है. इस प्रतियोगिता मे 14 वर्ष की बालिकाए खेल रही है प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार,तृतीय पुरस्कार 7हजार और चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार रखा गया है

    महारानी बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज से प्रारम्भ हुआ है जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें छत्तीसगढ़ के जशपुर, रायगढ, दुर्ग, बिलासपुर, लैलूंगा, कोरिया जिले की एवं रांची झारखण्ड की टीम भाग ले रही है. आज 5 मई को रणजीता स्टेडियम मे मैच का शुभारंम कमलेश भगत और पीटीआई सरफ़राज़ आलम के द्वारा किया गया

    शुभारम्भ मैच मे पहले बैटिंग करते हुए महारानी क्लब जशपुर ने 10 ओवर मे 40 रन का टारगेट, लैलूंगा की टीम को दिया, जशपुर की ओर से सर्वाधिक 29 रन प्रियांशु प्रिया ने बनाया. वहीँ रोमांचक मैच मे लैलूंगा केजीवीपी क्रिकेट टीम ने दूसरे ओवर मे ही मैच 9 विकेट से जीत लिया. लैलूंगा की टीम की ओर से कु मधु ने 9 बाल मे 34 रन बनाकर सभी को चौका दिया.

    इस मैच को सफल बनाने मे कोच संतोष कुमार, शिवकुमार, गौरव कुमार, निखिल भगत, प्रदीप सिंह शम्भू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

    बालिका क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए योजना जशपुर ब्लॉक के ग्राम इचकेला मे बनाई गईं गम्हरिया के निखिल गुप्ता ने बताया कि इचकेला मे प्रतिदिन बालिका क्रिकेट का अभ्यास कराया जाता है
    उन्होंने बताया कि वहाँ लूथरन स्कुल मे पदस्थ शंकर सोनी बालिकाओं को रोज क्रिकेट का अभ्यास कराते है वहीँ हॉस्टल मे पदस्थ पंडरीबाई भी क्रिकेट मे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहती है. उनकी बेटी आकांक्षा भी गम्हरिया स्कुल मे पढ़ती है जिन्हे क्रिकेट का शौक है उसे आगे बढ़ाने के साथ साथ गाँव के बालिकाओं को भी वे क्रिकेट मे आगे बढ़ते देखना चाहती है.

    शिक्षक शंकर सोनी ने बताया कि लड़कियों को क्रिकेट मे आगे बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन उनके द्वारा कराया जा रहा है. खेल प्रशिक्षक सरफ़राज़ आलम ने बताया की यह बहुत ही अच्छा आयोजन हो रहा है इससे जिले के साथ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को क्रिकेट के हौसला मिलेगा वे प्रोत्साहित होकर क्रिकेट मे अपना नाम रोशन कर सकती है

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर का सालाना उर्स 23 और 24 मई को, मजार पर लंगर और विभिन्न धार्मिक आयोजन………….
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रोजेक्ट उन्नति के तहत सब्जी नर्सरी एव खेती प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?