*⏺️ लोहे का तलवार को हाथ में रखकर सार्वजानिक स्थान पर लहराने वाले आरोपी रमेश पांडे को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
*⏺️ थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 229/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*
—-00—-
➡️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 27.07.2022 को मुखबीर से थाना पत्थलगांव को सूचना मिली कि ग्राम तमता के आम रास्ता सार्वजानिक स्थल में रमेश पांडे नामक व्यक्ति अपने हाथ में तलवार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, तथा लोग उससे भयभीत एवं आतंकित हैं। इस सूचना पर थाना पत्थलगांव से तत्काल हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के घटनास्थल पहुंचे जहॉं रमेश पांडे आम लोगों को डराते-धमकाते मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर उसके कब्जे से तलवार को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से *आरोपी रमेश पांडे उम्र 37 साल निवासी तमता थाना पत्थलगांव* को दिनांक 27.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, आर. 225 सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—-00—-
