Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मछली पालन आय का उत्तम साधन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मछली पालन आय का उत्तम साधन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मछली पालन आय का उत्तम साधन*
    *सरहापानी के गंगा स्व सहायता समूह को ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र पर 10 वर्षीय पट्टा आबंटन*
    *प्रतिवर्ष में 1500 किलोग्राम मछली किया जा रहा है उत्पादन*
    *मत्स्य विभाग द्वारा समूह को 04 नग महाजाल और 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली बीज प्रदाय किया गया*
    *मछली विक्रय से समूह को लगभग 2 से 3 लाख प्रतिवर्ष हो रहा है मुनाफा*
    *जशपुरनगर 22 मई 2023/*जिले के किसानों, स्व सहायता समूहों और दूरस्थ अंचल के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और रोजगार के अवसर देने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मछली पालन विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं से लगातर किसानों और समूहों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र में पट्टा और महाजाल प्रदाय किया जा रहा है।


    इसी कड़ी में मत्स्य विभाग द्वारा दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम सरहापानी के गंगा स्व सहायता समूह को वर्ष 2019-20 में ग्रामीण तालाब जलक्षेत्र 0.500 पर 10 वर्षीय पट्टे पर तालाब आबंटन किया गया है। जिसमें कुल 12 सदस्यों के द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है।

    समूह को विभाग द्वारा 04 नग महाजाल और 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली बीज भी प्रदाय किया गया है। समूह के द्वारा प्रतिवर्ष 1500 कि.ग्रा. रोहू, कतला, एवं मृगल मछली उत्पादन किया जा रहा है। जिसके विक्रय से समूह को 2 से 3 लाख लगभग प्रतिवर्ष फायदा हो रहा है। समूह द्वारा पिछले 3 वर्षो से मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। अब समूह के सदस्य अच्छी आमदनी पाकर परिवार के साथ सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन कर रहें है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका टीएस सिंहदेव को ही भरोसे सम्मेलन पर भरोसा नहीं : कौशिक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा एसडीएम श्री चौहान ने सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?