Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया गया।*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया गया।*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कुपोषण स्तर में कमी लाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    *अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया गया।*

    जशपुर, 17जून,2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है।
    जिला स्तरीय 50 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है।50 चिन्हित ग्राम पंचायत पंचायत में सुपोषण चौपाल आयोजित कर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का लक्ष्य लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है।


    इसी कड़ी में विगत दिनों 17जून को पुनः सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। सभी नोडल अधिकारी अपने चिन्हांकित गांव में जाकर वहां कुपोषित बच्चों के माता-पिता से मिलकर अपने आस-पास स्वच्छता रखने, साफ-सुथरा बर्तन में पानी रखने, बच्चों को घर में बना ताजा भोजन देने, स्थाीनय फल का उपयोग करने, बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, कुपोषित बच्चों को पतला आहार न दे उन्हें भोजन में गाढ़ा और मुलायम भोजन देने, भोजन में आयोडीन नमक का ही उपयोग करने, प्रतिदिन कम से कम एक पका हुआ मौसमी फल थोड़ा थोड़ा खिलाने को कहा गया, साथ ही पालकों को समझाइश देते हुए बताया गया कि बच्चों को खाना खिलाने से पहले हाथ और बर्तन को अच्छी तरह से साथ करना चाहिए, अंडा और दूध नियमित बच्चों को देना चाहिए, सब्जियों में हरी साग भाजी का अधिक उपयोग करें। नोडल अधिकारी, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का संकल्प लिया गया। कुपोषित बच्चों एवं माताओं को अधिकारियों द्वारा फल वितरण किया गया। नोडल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, सक्रिय महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, मितानिन ए.एन.एम. पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण चौपाल में गोद भराई, बाल संदर्भ सेवा अतंर्गत बच्चों का स्वास्थ्य जांच, भोजन प्रदर्शन, अन्नप्राशन (बाल) भोज), जैसे कार्यक्रम किये गये।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुपोषण स्तर में कमी लाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला मोर्चा के द्वारा तड़पती गर्मी में कूलर प्रदान करवाया गया जिसमें भगवती अग्रवाल कोरबा की जानी-मानी महिला जी भी शामिल थी*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?