Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव का जायजा, लोगों को सावधान रहने अपील की
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव का जायजा, लोगों को सावधान रहने अपील की

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 19, 2022Updated:July 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव का जायजा, लोगों को सावधान रहने अपील की

    गुरुर। गुरुर ब्लॉक के कई गांव लगातार चार दिन से बाढ़ की चपेट में है। घरों के सामने पानी भरा हुआ है । इससे उनका रहना मुश्किल हो रहा है। लोग गांव के अन्य पक्के मकान वाले लोगों के घरों में आश्रय लिए हैं। कई छतों पर गुजारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू और उनके साथी भी अकलवारा सहित अन्य गांव का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री व जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने इस बाढ़ का अहम कारण पानी निकासी अवरुद्ध होना बताया है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अकलवारा के पुराने पुलिया को तोड़ने की मांग की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा यहां नया पुल बनाया गया लेकिन बगल के पुराने पुल को आज तक नहीं तोड़ा गया है। जबकि निर्माण के दौरान उसे तोड़ा जाना था। जिससे पानी निकासी का रास्ता बाधित हो गया है और आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुस गया है। निकलने का रास्ता नहीं है। परसुली, खूंदनी, अकलवारा नर्मदा, सरबदा, खोरदो के सभी सरपंचों, अपने कार्यकर्ता और गाँव के वरिष्ठ नागरिको से, फोन करके वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ले रही। किसी के घर में पानी घुसने या जन माल की हानि होने पर फोन के माध्यम से संदेश पहुंचाने को कहा गया। जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा ग्राम खोरदो और परसुली दोनों गांव में जा कर जनसंपर्क करके बाढ़ का जायजा लिए। अकलवारा में पुराने पुल नही टूटने के कारण जल भराव ज्यादा हो गया है। जिससे किसानो की फसल बर्बाद हो जाती है। खोरदो से नर्मदा और नर्मदा से खूंदनी आना जाना आवागमन के साधन से उचित नही है। क्योंकि रोड के ऊपर पानी आने के कारण चार पहिया दो पहिया वाहन से आना जाना नहीं कर सकते । जनपद सदस्य ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि रोड के ऊपर या पुल के ऊपर पानी आने से कोई जनता आर पार ना करें। जिससे कि कोई दुर्घटना का सामना हमें करना पड़े और सभी सरपंचों से आग्रह किए हैं कि ग्रामीण स्तर में बाढ़ से कोई भी समस्या होने से फोन के माध्यम से संपर्क बनाए रखें। जिसकी समाधान के लिए हम शासन प्रशासन से गुहार लगा सकें और समस्या का समाधान कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपेंशन योजनाओं में सर्वे सूची की बाध्यता खत्म करने की उठी मांग, जनपद सदस्य चांदनी भोज देवांगन ने लिखा सरकार को पत्र
    Next Article जिला पुलिस जशपुर द्वारा जमीन संबंधी विवाद एवं अन्य बड़ी घटनाओं को रोकने हेतु 144 प्रकरणों में 276 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • Siti casino Privi di Verifica documenti: La Trasformazione del Gioco d’azzardo Su internet Veloce

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?