*⏺️ घर के अंदर छिपाकर अवैध रूप से विक्रय करने हेतु भारी मात्रा में रखे अंग्रेजी शराब को तपकरा पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी संदीप साहू को किया गिरफ्तार,*
*⏺️ थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 114/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*
*⏺️ आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बियर 08 बॉटल प्रत्येक 650 एम.एल., 06 पॉव इम्पीरियल ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 03 पॉव व्हाईट एंड ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 05 पॉव ऑफिसर्स च्वाईस 180 एम.एल. प्रत्येक, 08 पॉव गोल्डन गोवा 180 एम.एल. प्रत्येक कुल 8.160 लीटर कीमती रू. 5260 रू. जप्त,*

—-00—–
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.08.2022 को थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि उपरकछार नामनी निवासी संदीप साहू अपने पक्का मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को रखकर लोगों को विक्रय कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के उक्त विक्रय करने वाले जगह में जाकर तलाशी ली गई, तलाषी दौरान पुलिस को बियर 08 बॉटल प्रत्येक 650 एम.एल., 06 पॉव इम्पीरियल ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 03 पॉव व्हाईट एंड ब्लू 180 एम.एल. प्रत्येक, 05 पॉव ऑफिसर्स च्वाईस 180 एम.एल. प्रत्येक, 08 पॉव गोल्डन गोवा 180 एम.एल. प्रत्येक कुल मात्रा 9.160 लीटर कुल कीमती रू. 5260 रू. मिलने पर जप्त कर आरोपी संदीप साहू को अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण के आरोपी द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से *आरोपी संदीप साहू उम्र 32 वर्ष निवासी उपरकछार नामनी थाना तपकरा* को दिनांक 27.08.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, शराब की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, म.प्र.आर. 356 प्रेमिका कुजूर, आर. 587 संतु यादव, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—-00—–
