*⏺️ आगामी त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च,*
*⏺️ उक्त फ्लैग मार्च में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित लगभग 250 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए,*
*⏺️ हुड़दंग मचाने एवं अवैध गतिविधियों में शामिल रहने पर वैधानिक कार्रवाई की जावेगी,*
——00—–
जशपुर:- आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर श्री डी. रविशंकर के नेतृत्व में दिनांक 29.08.2022 को शहर के विभिन्न मार्गो पर जिला पुलिस बल जशपुर के द्वारा आगामी त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन ,थाना प्रभारी जशपुर श्री रविशंकर तिवारी एवं यातायात प्रभारी जशपुर सूबेदार श्री सौरभ चंद्राकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले, अवैध गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों को यह संदेश देना था कि यदि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से शांति /कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

