Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»सरायपाली कामर्स व कैट संघ के पदाधिकारियो ने अनब्रांडेड प्रीपेड खाद्यानों को जीएसटी से मुक्त रखने ज्ञापन सौंपा सरायपाली:—
    Uncategorized

    सरायपाली कामर्स व कैट संघ के पदाधिकारियो ने अनब्रांडेड प्रीपेड खाद्यानों को जीएसटी से मुक्त रखने ज्ञापन सौंपा सरायपाली:—

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरायपाली कामर्स व कैट संघ के पदाधिकारियो ने अनब्रांडेड प्रीपेड खाद्यानों को जीएसटी से मुक्त रखने ज्ञापन सौंपा सरायपाली:— छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट नगर इकाई और जिला इकाई द्वारा सरायपाली बसना के विधायक के साथ सांसद महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर अनब्रांडेड प्रीपैक्ड खाद्यान्नों पर लगे 5% जीएसटी से मुक्त रखने के लिए मांग उठाई है।
    छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासमुंद जिला के मंत्री संजय अग्रवाल, कैट नगर इकाई सरायपाली के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल , चेंबर ऑफ कॉमर्स सरायपाली नगर इकाई के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ,किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं अनूप अग्रवाल द्वारा सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद व बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुवे मांग की गई कि सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार पर इन समस्याओं पर ध्यान रखते हुए इन कानूनों को लागू करने से रोकने की पहल की जाए । कैट की राष्ट्रीय टीम व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम की पहल पर सभी विधायकों, सांसदों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। व्यापारियों की मांग है कि जीएसटी कॉउंसिल द्वारा हाल ही में हुई अपनी मीटिंग में पैक किए अथवा लेबल लगाए गए सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं कुछ अन्य वस्तुओं को जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश पर देश के खाद्यान्न व्यापारियों में बेहद निराशा है । क्योंकि इससे आम सामान की कीमत पर बड़े ब्रांड का कारोबार बढ़ेगा। अब तक ब्रांडेड नहीं होने पर विशेष खाद्य पदार्थों, अनाज आदि को जीएसटी से छूट दी गई थी। कॉउन्सिल के इस निर्णय से प्री- पैक, प्री- लेबल दही, लस्सी और बटर मिल्क सहित प्री- पैकेज्ड और प्री-लेबल रिटेल पैक पर भी अब जीएसटी कर लगेगा और देश भर में 6500 से अधिक अनाज मंडियों में खाद्यान्न व्यापारियों के व्यापार में बड़ा अवरोध आएगा।निश्चित रूप से जीएसटी कर संग्रह में वृद्धि होनी चाहिए किन्तु आम लोगों की वस्तुओं को कर स्लैब में लाने के बजाय कर का दायरा बड़ा करना चाहिए जिसके लिए जो लोग अभी तक कर दायरे में नहीं आये हैं, उनको कर दायरे में लाया जाए जिससे केंद्र एवं राज्य सरकारों का राजस्व बढ़ेगा। इस संबंध में हम सरकार के साथ सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं । आजादी से अब तक खाद्यान्न पर कभी भी कर नहीं था किन्तु पहली बार बड़े ब्रांड वाले खाद्यान्न को कर दायरे में लाया गया। सरकार की मंशा आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को कर से बाहर रख उनके दाम सदैव कम रखने की रही है। इसलिए ही वर्ष 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन जरूरी वस्तुओं को कर से बाहर रखा और इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारा आपसे आग्रह है कि प्री पैक्ड एवं प्री- लेबल वस्तुओं पर पूर्व की भाँति जीएसटी को कर रहित किया जाए ।
    इस संदर्भ में हमारा निवेदन है कि देश में सभी बड़े ब्रांड की कंपनियां देश की आबादी के केवल 15 प्रतिशत जिसमें उच्चतम वर्ग, उच्च वर्ग एवं उच्च मध्य वर्ग के लोगों की ही जरूरतों की पूर्ती करते हैं जबकि बड़े स्तर पर देश के सभी राज्यों में छोटे निर्माता जिनका अपना लोकल लेबल ही होता है देश की 85 प्रतिशत आबादी की मांग को पूरा करते हैं ऐसे में इन वस्तुओं के जीएसटी में कर दायरे में आने से जहां छोटे निर्माताओं एवं व्यापारियों पर कर पालन का बोझ बढ़ेगा वहीं आम लोगों को मिलने वाली बुनियादी वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी।इस आशय का ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राष्ट्रीय टीम द्वारा सौंपा गया ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleजिले में नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के द्वारा पहली क्राईम मीटिंग लेकर एस.डी.ओ.पी. एवं थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग निराकरण हेतु दिये निर्देश,*
    Next Article आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?