धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव का जायजा, लोगों को सावधान रहने अपील की

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के कई गांव लगातार चार दिन से बाढ़ की चपेट में है। घरों के सामने पानी भरा हुआ है । इससे उनका रहना मुश्किल हो रहा है। लोग गांव के अन्य पक्के मकान वाले लोगों के घरों में आश्रय लिए हैं। कई छतों पर गुजारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू और उनके साथी भी अकलवारा सहित अन्य गांव का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री व जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने इस बाढ़ का अहम कारण पानी निकासी अवरुद्ध होना बताया है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अकलवारा के पुराने पुलिया को तोड़ने की मांग की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा यहां नया पुल बनाया गया लेकिन बगल के पुराने पुल को आज तक नहीं तोड़ा गया है। जबकि निर्माण के दौरान उसे तोड़ा जाना था। जिससे पानी निकासी का रास्ता बाधित हो गया है और आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव में पानी घुस गया है। निकलने का रास्ता नहीं है। परसुली, खूंदनी, अकलवारा नर्मदा, सरबदा, खोरदो के सभी सरपंचों, अपने कार्यकर्ता और गाँव के वरिष्ठ नागरिको से, फोन करके वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ले रही। किसी के घर में पानी घुसने या जन माल की हानि होने पर फोन के माध्यम से संदेश पहुंचाने को कहा गया। जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा ग्राम खोरदो और परसुली दोनों गांव में जा कर जनसंपर्क करके बाढ़ का जायजा लिए। अकलवारा में पुराने पुल नही टूटने के कारण जल भराव ज्यादा हो गया है। जिससे किसानो की फसल बर्बाद हो जाती है। खोरदो से नर्मदा और नर्मदा से खूंदनी आना जाना आवागमन के साधन से उचित नही है। क्योंकि रोड के ऊपर पानी आने के कारण चार पहिया दो पहिया वाहन से आना जाना नहीं कर सकते । जनपद सदस्य ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि रोड के ऊपर या पुल के ऊपर पानी आने से कोई जनता आर पार ना करें। जिससे कि कोई दुर्घटना का सामना हमें करना पड़े और सभी सरपंचों से आग्रह किए हैं कि ग्रामीण स्तर में बाढ़ से कोई भी समस्या होने से फोन के माध्यम से संपर्क बनाए रखें। जिसकी समाधान के लिए हम शासन प्रशासन से गुहार लगा सकें और समस्या का समाधान कर सकें।
