समग्र शिक्षा अंतर्गत कार्यालय बीआरसी कांसाबेल में विकासखंड समन्वय का पद विगत 2 माह से भी अधिक समय से रिक्त होने के पश्चात भी आज पर्यन्त तक विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक कांसाबेल का प्रभार नियुक्त संविदा बीआरसी सेतराम पटेल को कृपा पात्र बनाकर जिला कार्यालय में संलग्न कर रखा गया है एवं स्कूल के अन्य शिक्षक को लेनदेन के माध्यम से प्रभारी समन्वयक बनाने का प्रयास डीएमसी नरेंद्र सिन्हा द्वारा किया जा रहा है जबकि कार्यालय में कार्यरत भृत्यों एवं अन्य अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मचारियों का विगत 2 माह से वेतन भी नहीं मिलने के कारण उनका जीवन यापन करना कठिन हो गया है अब देखना यह है कि इस संबंध में इन सब लापरवाही के लिए कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक क्या कार्यवाही करते हैं




