*मां को नन्हे बच्चे को किस प्रकार दूध पिलाया चाहिए प्रशिक्षण में बताया जा रहा है*
*डां रूपल दलाल द्वारा जिले के आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य के साथ पोषण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है*
जिला प्रशासन जशपुर के सार्थक प्रयास से जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभा कक्ष में महिलाएं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ और बीएमओ व अधिकारियों और स्वास्थ्य अमला को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया
डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर जशपुर की विशेष पहल पर आई. आई. टी. मुम्बई की प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. रुपल दलाल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है उनके द्वारा लगातार दो दिनों से क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा की स्थिति का आकलन किया गया विभिन्न आँगनबाडी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण पश्चात स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा की जरूरतों पर दिनांक 01 दिसम्बर 2022 को कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभा कक्ष में सीडी पीओ, बी. एम. ओ. के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई जिससे बच्चों का पोषण स्तर में सुधार हो सके। साथ ही साथ महिलाओं में व्याप्त खून की कमी को कम करने का प्रयास किया जा सके के जन्म लिये नन्हे बच्चे को किस तरह दूध पिलाया जाना है प्रशिक्षण में बताया जा रहा है ताकि विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा सकें

