Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, April 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»मेरिट सूची में जगह बनाने वाले स्टूडेंट को विधायक यू.डी. मिंज देंगे पचास हजार रूपये,चराईडांड में किया घोषणा, छात्र -छात्राओं को किया मोटिवेट, 78 छात्राओं को किया साइकिल वितरण
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    मेरिट सूची में जगह बनाने वाले स्टूडेंट को विधायक यू.डी. मिंज देंगे पचास हजार रूपये,चराईडांड में किया घोषणा, छात्र -छात्राओं को किया मोटिवेट, 78 छात्राओं को किया साइकिल वितरण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 11, 2022Updated:December 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मेरिट सूची में जगह बनाने वाले स्टूडेंट को विधायक यू.डी. मिंज देंगे पचास हजार रूपये,चराईडांड में किया घोषणा,
    छात्र -छात्राओं को किया मोटिवेट, 78 छात्राओं को किया साइकिल वितरण,

    जशपुर

    निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरईडांड में समारोह आयोजित कर कुल 78 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू.डी. मिंज़ विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि गण मनोज सागर यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जशपुर श्रीमती ममता कश्यप जिला पंचायत सदस्य दुलदुला, अरविंद साय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुलदुला, श्रीमती उर्मिला बड़ाईक बीडीसी, श्रीमती कमला निराला बीडीसी, श्रीमती उमा देवी सिंह, सरपंच समस्त वार्ड पंच विकास खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिन खलखो ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत नायक ,गणमान्य नागरिक अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा एवं राज्य गीत तथा राष्ट्रगान के द्वारा की गई। विद्यालय के छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। संस्था के प्राचार्य के टोप्पो के द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी गई। अरविंद साय ने प्रेरणा गीत के माध्यम से बच्चों के मन को मोह लिया। मनोज सागर यादव ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता, श्रीमती ममता कश्यप ने मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।

    मुख्य अतिथि महोदय यू.डी. मिंज़ विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने छात्र छात्राओं के साथ खुलकर बात की और उन्हें परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरित किया । वनों की रक्षा एवं पौधे लगाने हेतु विशेष जोर दिया । मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी टॉप 10 में जगह बनाते हैं तो उन्हें विधायक महोदय की तरफ से ₹50000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने भी ₹10000 पुरस्कार देने की घोषणा की ।

    मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा विद्यालय को साउंड सिस्टम , दरी चांदनी प्रधान करने एवं मुख्य मार्ग से विद्यालय तक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा सभी छात्र छात्राओं हेतु मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री खलखो के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता व्याख्याता एवं अशोक कुमार सिंह व्याख्याता के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका. *कलेक्टर ने सन्ना और छिछली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लंबित अदम दस्तयाब गुम बच्चों के संबंध में संबंधित विवेचकों की मीटिंग लेकर दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?