Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधायक के पहल से मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अब यहां रूरल इंडस्ट्रीज पार्क का होगा निर्माण, शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने दी बड़ी सौगात*

    *फरसाबाहर ब्लॉक के पीएमजीवाईएस की तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भी हुआ भूमि पूजन*

    *क्षेत्र के सभी खराब सड़को को लेकर विधायक ने कहा कि जल्द बदलेगी सूरत:-यू.डी. मिंज*

    जशपुर:-

    बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (RIPA) का शिलान्यास यूडी मिंज विधायक एवं संसदीय सचिव ने विकास खण्ड- फरसाबहार के ग्राम पंचायत – साजबहार में कर क्षेत्रवासियों को विधायक ने एक बड़ी सौगात दी है ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की तीन सड़कों का नवीनीकरण का भूमि पूजन भी किया गया. नवीनीकरण
    कार्य में मटीपहाड़ से छर्रा मार्ग 4.35किमी, बेलडीपा मार्ग 3 किमी, रंगियाडीपा-लावकेरा मार्ग 1.07 किमी
    शामिल है.

    इससे ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है । जानकारी के अनुसार
    पहले चरण में छत्तीसगढ़ में 300 रूलर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। जिसके लिए गौठानों में 1 से 3 एकड़ जमीन पार्क के लिए आरक्षित की गई है। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सभी स्वीकृत रूलर इंडस्ट्रियल पार्क को 1-1 करोड़ रूपए की राशि मुहैया करवाई जाएगी। इस राशि से इन पार्कों में वर्किंग शेड एवं एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बिजली, पानी और युवाओं को ट्रेनिंग देने पर यह राशि खर्च की जाएगी।

    विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करके रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। ताकि वह पर रहने वाली महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर बेहतर आय की प्राप्ति करवाई जा सके। यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ करते हुए कहा है कि “इस योजना से आत्मनिर्भर गांव का महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा, गांधी जी ने ग्राम स्वरूप की कल्पना की उसे सरकार करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।” इस योजना से प्रदेश के गांव स्वावलंबी और मजबूत बनेंगे। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क क्षेत्रों में पहले से ही स्थापित गौठानो को आजीविका के केंद्रों रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करेगी । इस योजना के‌ तहत सुराजी गांव में गौठानों को रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में विकसित कर दिया गया है। जिनमें वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि और उद्यानिकी फसलों और लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जा रही है। इसके अलावा आटा-चक्की, दाल मिल, तेल मिल की स्थापना भी की जा रही है ।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी ने अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के शुभारंभ में प्रथम चरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया है। आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों के चयनित गौठानों को ही रूलर इंडस्ट्रियल पार्को में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में 2 गौठानों को रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में विकसित किया जा रहा है। जिसमे फरसाबहार विकास खण्ड के साजबहार एवं बोखी गौठान का चयन किया गया है ।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार, वीरेन्द्र एक्का नगर पंचायत अध्यक्ष कोतबा,वीरेंद्र दास,सुश्री सोनम लकड़ा सरपंच,श्रीमति अगाथा तिग्गा जनपद सदस्य ,श्रीमति शिला चौहान जनपद सदस्य , धनेश्वर टेंगवार सीईओ, ए ए सिद्दकी,एसडीओ, साथ ही पीएमजीएसवाई ई ई जशपुर अमर सोनी ,अप्पू सोनी ,सेराज खान,सरोज ताम्रकार,बसन्तु सिंह, मुकेश नायक एवं राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य साथ ही ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर  में भी नहीं हो रहा आयुष्मान कार्ड से इलाज, स्वास्थ विभाग बेसुध
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आखों में अपने सपने लेकर, 32 बच्चे आई.आई.टी. मुम्बई से शैक्षणिक भ्रमण करके जशपुर लौटे
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?