Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब बिजली समस्या के निदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, करडेगा नारायणपुर में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया शुभारम्भ
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अब बिजली समस्या के निदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, करडेगा नारायणपुर में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया शुभारम्भ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 15, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अब बिजली समस्या के निदान के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, करडेगा नारायणपुर में जेई ऑफिस और विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया शुभारम्भ*

    *दोनों केंद्र से जुड़े लगभग 65 गाँव के लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ*

    *अपने क्षेत्र कीसमस्या दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता, निरंतर विकास कार्यों के लिए समर्पित रहूँगा- यू.डी. मिंज*

    जशपुर

    अब कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 65 गाँव के लोगों को अपनी बिजली से जुडी छोटी छोटी समस्याओं के लिए अधिक दूरी तय नहीं करना पड़ेगा. क्षेत्र के सक्रिय संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने बुधवार को दुलदुला ब्लॉक के करड़ेगा और कुनकुरी ब्लॉक के नारायणपुर में जेई ऑफिस और नए विद्युत वितरण केन्द्र का फीता काट कर शुभारम्भ किया.

    विदित हो कि संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज की पहल पर इन दोनों क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए यंहा बिजली वितरण केन्द्र खोला गया है, जिससे जूनियर इंजीनियर कार्यालय एवं विद्युत वितरण केंद्र स्थापित होने से नारयणपुर क्षेत्र के लगभग 30 गाँव के 8 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 20-25 किमी कुनकुरी और 49 किमी बगीचा आने जाने से निजात मिलेगी. वहीँ दुलदुला के करड़ेगा के 35 गाँव के लगभग 10 हजार लोगों को अब पतराटोली का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. उन्हें करड़ेगा और नारायणपुर जेई ऑफिस और नए विद्युत वितरण केन्द्र में अपनी समस्या का समाधान मिल जायेगा.

    शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए संसदीय सचिव यू डी मिंज ने कहा की मैंने इन दोनों क्षेत्र की ग्रामीणों की समस्या मुख्यमंत्री भूपेश जी के पास रखा था,तत्काल उन्होंने यंहा वितरण केन्द्र खोलने और जेई ऑफिस की स्वीकृति दे दी |जेई कार्यालय के खुल जाने से आप सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं को समस्या दूर होगी.
    उन्होंने कहा कि आप लोग 2018 में मुझे चुना और विधायक बनाया मेरी मंशा है की क्षेत्र के विकास निरंतर करता रहूँ, उन्होंने एसी साहब से कहा कि जिले में आ रहे बिजली बिल की त्रुटि से उपभोक्ताओं को निजात दिलाएं,बिजली रीडिंग नियमित लेवें,जिससे गरीब परिवार सरकार की योजना से वंचित न रहे.
    संसदीय सचिव ने कहा कि सरकार की योजना है बिजली बिल हाफ जिसका लाभ सबको मिले. उन्होंने ग्रामीणों से कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र है,उन्होंने किसानो की समस्या से अवगत है उन्होंने धान का रेट बढ़ाया है आने वाले समय में आपलोग फिर से हमें मौका देंगे तो 3 हजार रूपये क्विंटल धान खरीदी जायेगी.मुख्यमंत्री जी की एक महत्वपूर्ण योजना है राशन कार्ड के माध्यम से 5 लाख का मुप्त इलाज एवं बड़े बिमारी के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ योजना के तहत 20 लाख तक के इलाज की सुविधा है | उन्होंने बताया कि अब तक हमारे क्षेत्र में 3 हजार से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके है | नारायणपुर में भूतपूर्व संसदीय सचिव स्व. लक्षमण राम को याद करते कहा कि मैंने उनके सानिध्य में रहकर बहुत कुछ सिखा है उनके साथ रहकर समय बिताना बहुत ही अच्छा लगता था उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत बड़े बड़े योजना का लाभ क्षेत्र वासियों को दिया है,अंत समय तक उन्होंने हमेशा समाज के हित में काम करते रहे|

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा की वितरण केन्द्र खुल जाने से क्षेत्र वासियों को अतिरिक्त खर्च कर कुनकुरी बगीचा जाना नहीं पड़ेगा बिजली सम्बन्धित सभी समस्या का यंहा से निवारण होगा पूर्व की सरकार ने क्षेत्र की समस्या को हमेशा से नजर अन्दाज किया है , क्षेत्र की समस्या को कभी समझा नही आज यंहा विधायक यू डी मिंज की पहल से, बिजली वितरण केन्द्र का शुभारम्भ हुआ| पूर्व विधायक को भीड़ की आवश्यकता होती थी वर्तमान विधायक को भीड़ की आवश्यकता नहीं स्वयं गाँव गली मोहल्लों में जाकर जनता की समस्याओं का निदान करते है.2023 में भी आप अपना ऐसा विधायक चुनेंगे जो आपके पास जाकर आप की समस्या को सुनेगा| सेंद्रीमुण्डा निवासी गणेशन यादव ने कहा की नारायणपुर के विकास में एक नया सौगात मिला है, इस एतिहासिक कार्य विधायक यू डी मिंज के द्वारा किया गया है नारायणपुर क्षेत्र में भी आगे भी हमेशा एसा आशीर्वाद बनाये रखे |

    ज्ञात हो कि इन दोनों वितरण केन्द्र के शुभारम्भ होने से करड़ेगा और नारायणपुर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी समस्या बिजली वितरण केन्द्र नारायणपुर और करड़ेगा में ही समाधान कर लिया जाएगा |यंहा जूनियर इंजीनियर की पदस्थापना से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा | नारायणपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले कुनकुरी और बगीचा कार्यालय, एवं करड़ेगा के लोगों को पतराटोली जशपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी | बिजली वितरण केन्द्र नारायणपुर से नगर समेत 13 गावों में बिजली सफ्लाई की जाती थी जिसका पहले इसका संचालन कुनकुरी और बगीचा कार्यालय के पास था, आज नारायणपुर वितरण केन्द्र का शुभारम्भ हो जाने के बाद रनपुर सब स्टेशन से संचालित बिजली उपभोक्ता इस कार्यालय से जुड़ जायेंगे इसके अतिरिक्त ताम्बाकछार,कुदमुरा, चटकपुर,रेंगारघाट,घटमुण्डा,जोरातराई,जामचुंवा,भेलन्वाटोली,बासनताला,कुडुकेला,कुनकुरी वितरण केन्द्र कट कर नारायणपुर वितरण केन्द्र से जुड़ जायेंगे|इस वितरण केन्द्र के खुल जाने से लगभग 23 ग्राम पंचायत के लगभग 30 दर्जनों टोले मोहल्ले के हजारो उपभोक्तों को बिजली बिल, नए बिजली कनेक्शन,लाईनों के रख रखाव, शिकायत को लेकर कुनकुरी जाना पड़ता था,जिससे उपभोक्ताओं को बिजली सम्बन्धी समस्या को लेकर लम्बी दुरी तय करनी पड़ती थी, अब इन्हे परेशानी नही होगी

    इस अवसर पर जनपद ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एस इलियास,उपाध्यक्ष रोबोर्ट एक्का, राजू शर्मा, बिजली विभाग से अधीक्षण यंत्री राजेश लकडा ,कार्यपालन यंत्री एन आर भगत, सहायक यंत्री आर.आर. साहू,सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान,श्रीमती मेरी गुलाब,श्रीमती जया सिंह, श्रीमती सरिता अंगीरा, हेमन्त यादव, कपूर यादव, विनोद यादव,भोवा राम भगत,चरकू राम भगत,भोला प्रजापति, लखन विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *सन्ना स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की सुविधा शुरू*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से कुन्ती के हौसले को नया मुकाम मिला रोजगार का सपना हुआ पूरा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?