रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का समापन आगामी 30 जनवरी को होने जा रहा है उसके पहले ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त यात्रा के जरिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ लिखी राहुल गांधी की चिट्टी घर-घर पहुंचाएगी। इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी कांग्रेस लोगों तक अपनी पैठ मजबूत करेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं,इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। हो सकता है इस यात्रा के माध्यम से पार्टी सहित देश के अन्य राज्यों में बदलाव हो सके।

इसी कड़ी में आज रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पुरनाडीह से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुरुआत की गई। जो 5 किलोमीटर की पदयात्रा तय करते हुए ग्राम केरवाशीला तक का सफर तय करते हुए प्रदेश के भूपेश सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच बताते हुए उनसे यह भी जानकारी ली गई की शासन से मिलने वाले योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नहीं। इसके बारे में लोगों से चर्चा करते हुए उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ हम सभी को मिल रहा है और उसका फायदा भी पढ़ो उठा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारिका प्रसाद केसरी,अशोक गौड़ पार्षद,कृष्णा मंडल प्रतीक सिंह प्रदेश संयोजक एनएसयूआई,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस विकास दुबे,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेम सागर सिंह,सरपंच पुरानडीह मदन राम,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सुनील कन्हारे विधानसभा मीडिया अध्यक्ष नीरज गुप्ता,जोन प्रभारी कार्तिक माझी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस सुकुमार मंडल,सुभाष सरकार,श्यामलाल मंडल,धनेश मंडल , श्यामला दीदी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस गौतम ठाकुर, विनय मंडल,धनेश मंडल,सचिन राय,ललित मिस्त्री, रघुनाथ कश्यप,झँझु मजूमदार,पचू राम सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।
