Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रामानुजगंज के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत  
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रामानुजगंज के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत  

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का समापन आगामी 30 जनवरी को होने जा रहा है उसके पहले ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त यात्रा के जरिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ लिखी राहुल गांधी की चिट्टी घर-घर पहुंचाएगी। इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी कांग्रेस लोगों तक अपनी पैठ मजबूत करेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं,इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। हो सकता है इस यात्रा के माध्यम से पार्टी सहित देश के अन्य राज्यों में बदलाव हो सके।


    इसी कड़ी में आज रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पुरनाडीह से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुरुआत की गई। जो 5 किलोमीटर की पदयात्रा तय करते हुए ग्राम केरवाशीला तक का सफर तय करते हुए प्रदेश के भूपेश सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच बताते हुए उनसे यह भी जानकारी ली गई की शासन से मिलने वाले योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नहीं। इसके बारे में लोगों से चर्चा करते हुए उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ हम सभी को मिल रहा है और उसका फायदा भी पढ़ो उठा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारिका प्रसाद केसरी,अशोक गौड़ पार्षद,कृष्णा मंडल प्रतीक सिंह प्रदेश संयोजक एनएसयूआई,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस विकास दुबे,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेम सागर सिंह,सरपंच पुरानडीह मदन राम,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सुनील कन्हारे विधानसभा मीडिया अध्यक्ष नीरज गुप्ता,जोन प्रभारी कार्तिक माझी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस सुकुमार मंडल,सुभाष सरकार,श्यामलाल मंडल,धनेश मंडल , श्यामला दीदी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस गौतम ठाकुर, विनय मंडल,धनेश मंडल,सचिन राय,ललित मिस्त्री, रघुनाथ कश्यप,झँझु मजूमदार,पचू राम सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *बगीचा में राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 500 से अधिक किशोरी बच्चों स्वास्थ्य ज्ञान का प्रशिक्षण दिया गया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रामानुजगंज के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?