शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-लुड़ेग के प्रधान पाठक श्री शकील अहमद, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल के सहायक ग्रेड 03 श्री नरेन्द्र राम एवम शासकीय माध्यमिक शाला-मेंढरबाहर में प्रधान पाठक श्री पारसनाथ साय जो दिनांक 31.01.2023 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए।

आज दिनांक 01.02.2023 को जिला कार्यालय जशपुर के सभागार में अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, कोषालय अधिकारी श्री गणेशू प्रसाद घिदौडे, सहायक कोषालय अधिकारी श्री जितेंद्र मिंज, द्वारा उक्त सभी सेवनिवृत शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल एवम पेंशन अदायगी आदेश (PPO) दिया जाकर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृति तिथि के पूर्व ही PPO जारी होने पर तीनों पेंशनरों ने कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन अम्बिकापुर संयुक्त संचालक श्री के.एस.मरावी, उप संचालक श्री अनिल तिर्की, सहायक संचालक श्री राम नारायण राम एवम अपने कार्यालय के प्राचार्य/विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवम अन्य कार्यालय सहायकों को आभार प्रकट किया।
