Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में खुशी महसूश होती है- सरपंच बसंती………
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में खुशी महसूश होती है- सरपंच बसंती………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सफलता की कहानी
    नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में खुशी महसूश होती है- सरपंच बसंती
    111 पेंशनधारी हितग्राहियों को समय पर पेंशन भुगतान करवाती हैं
    अपने गांव के 15 दिव्यांग लोगों का प्रमाण-पत्र बनवा चुकी हैं
    सरपंच घर-घर जा करके लोगों की समस्याओं की जानकारी लेती हैं और समाधान करती हैं
    जशपुरनगर 01 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस विडियो कॉल के माध्यम से दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मयूरचुंदी की सरपंच श्रीमती बसंती जगत से बात करके पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं की क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा किए।


    सरपंच श्रीमती बसंती जगत ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में 111 पेंशनधारी हितग्राही हैं। उनका प्रयास रहता है कि हितग्राहियों को समय पर पेंशन मिल जाए और उनकी हर समस्याओं का समय पर समाधान कर सकें। उन्होंने ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन ग्राम आते हैं। इनमें बकुना, जामचुऑ और मयूरचुंदी शामिल हैं। तीनों गांव में सरपंच बसंती प्रत्येक सप्ताह भ्रमण करके घर-घर जाकर लोगों से पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी लेती हैं और जिनका पेंशन नहीं मिल रहा है या राशन कार्ड नहीं बना है तो स्वयं उनका फॉर्म भर करके पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवाती हैं। उन्होंने बताया कि किसी के खाते में पैसा नहीं आता है तो पंचायत के खाते में ले करके संबंधित हितग्राहियों को भुगतान करवा देती हैं। उन्होंने बताया कि अपने गांव के दिव्यांग बच्चे, युवा जिनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है उनके लिए वे विशेष प्रयास करती हैं। अब तक 15 लोगों का प्रमाण-पत्र बनवा चुकी हैं। दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पहले घर-घर जा करके दिव्यांग लोगों को चिन्हांकित करती है और जिला अस्पताल एवं शिविर में ले जा करके प्रमाण-पत्र बनवा देती है। उनके इस कार्य से ग्रामवासी बहुत खुश हैं और उनको दुवाएं और धन्यवाद भी देती है।
    सरपंच बसंती ने बताया कि उनको नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में बहुत खुशी महसूश होती है और उन्हें ऐसे निरंतर कार्य करने की बात कही।
    स.क्र./196/नूतन फोटो क्रमांक-08 से 10

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) *प्रधान पाठक श्री शकील अहमद और सहायक ग्रेड 3 नरेन्द्र राम प्रधान पाठक पारसनाथ साय की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर साल श्री फल और पेंशन अदायगी आदेश देकर सम्मानित किया गया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) *जशपुरिया स्ट्राबेरी से महकेगा छत्तीसगढ़*…………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?