*आंदोलन को समर्थन-संयोगिता ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के आंदोलन को पहुंचकर समर्थन, संयोगिता ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार वायदों को नहीं कर रही पूरा*
जशपुर छत्तीसगढ़ धर्मेंद्र शर्मा संपादक की खबर
सक्ति-शक्ति विकासखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहसयिकाओ द्वारा शहर के गौरव पथ मार्ग पर किए जा रहे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में 12 फरवरी को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी, भाजपा नेता श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने पहुंचकर समर्थन दिया, इस दौरान उनके साथ भाजपा नेत्री एवं जनपद सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू सहित अन्य स्थानीय तथा जिले के भाजपा नेता मौजूद रहे, श्रीमती संयोगितासिंह जूदेव ने कहा कि आप सभी की मांगे बिल्कुल जायज है

, एवं छत्तीसगढ़ की सरकार को इन सभी मांगों को तत्काल पूरा करना चाहिए तथा में अपना पूर्ण रूप से आपको समर्थन देती हूं एवं आगे इसके लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं आप सभी के साथ खड़ी हूं, इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमती संयोगिता सिंह सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया


