Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम में मयाली महोत्सव लगा रहा है चार चांद :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम में मयाली महोत्सव लगा रहा है चार चांद :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 13, 2023Updated:February 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम में मयाली महोत्सव लगा रहा है चार चांद :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    मुख्यमंत्री ने 230 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यो की सौगात दी

    मुख्यमंत्री ने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है

    जशपुर

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुनकुरी विकाखण्ड के मयाली में युवा महोत्सव 2023 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, डीएफओ जीतेन्द्र उपाध्याय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख की लागत के अनेक विकास कार्याे की दी सौगात। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 176.74 करोड़ के 45 कार्याे का शिलान्यास एवं 53.96 करोड़ के 45 कार्याे का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राहियों को पट्टा, चेक, और हितग्राही मूलक सामग्री वितरण किया।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहॉ मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहॉ का मयाली महोत्सव चार चांद लगा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का स्टॉल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। निश्चित रूप में नई दिशा में हम सब आगे बढ़ रहें। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना और लघु वनपज की खरीदी से आम लोगों को और किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। 22 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भुगतान किया गया है। गोधन न्याय योजना में 100 लाख क्टिवल से अधिक गोबर खरीदी की गई है और 200 करोड़ से अधिक की राशि विक्रेताओं के खाते में दिया गया है।

    मुख्यंत्री ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम से सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनकी भविष्य संवारा जा रहा है। भेट् मुलाकात के दौरान जशपुर जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। जिसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए बढ़ाया दिया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब अन्य जिला, राज्य, देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुरानी खेल परम्पराओ को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले महिलाएं अपने माईके में गेड़ी, फूकड़ी एवं अन्य खेल खेलती थी अब ससुराल में भी आकर परम्पारिक खेल खेलती हैं। जिसके कारण छत्तीसगढ़ीया खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरेली, तीजा, पोरा, आदिवासी दिवस के दिन भी अवकाश घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक सांस्कृति, परम्परा, नृत्य महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है और छत्तीसगढ़ की संस्कृतिक परम्पराओं को देश-विदेश तक जानने लगे हैं।

    कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं सभी वर्ग के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *आंदोलन को समर्थन-संयोगिता ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के आंदोलन को पहुंचकर समर्थन, संयोगिता ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार वायदों को नहीं कर रही पूरा*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मयाली में मिट्टी के मड हाऊस का किया शुभारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?