दिनाँक 12 मई 2023 को एनएमडीसी लिमिटेड, बी.आई.ओ.एम. बचेली काॅम्पलेक्स के द्वारा एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली में दो बेसिक लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की गई है। यह दोनों नई बेसिक लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस एनएमडीसी प्रबंधन के द्वारा दो वर्ष के लिए मासिक किराये पर मेसर्स पी एस फ्यूनरल एण्ड एम्बुलेंस सर्विस, नई दिल्ली से अनुबंध पर उपलब्ध की गई हैं।
अभी वर्तमान में उपरोक्त एम्बुलेंसों के अलावा एनएमडीसी के द्वारा दो एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी किराये पर मेसर्स लाईफजेट कार्डियेक लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस, मुम्बई के द्वारा अनुबंध पर एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली में उपलब्ध हैं जिससे गम्भीर मरीजों को बचेली अस्पताल से उच्च चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने हेतु रायपुर, विशाखापट्नम एवं हैदराबाद जैसे बडे़ शहरों में सुपर स्पेषालिटी अस्पताल भेजा जाता है।

उपरोक्त एएलएस एवं बीएलएस एम्बुलेंस के अलावा एनएमडीसी परियोजना की अपनी करीब 7 एम्बुलेंस हैं जिनमें दो एम्बुलेंस खान क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति हेतु तैनात की गई हैं। अन्य 5 एम्बुलेंस आवश्यकतानुसार बचेली एवं आसपास के ग्रामों से स्थानीय मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने एवं छोड़ने तथा दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, रायपुर, विशाखापट्नम एवं हैदराबाद ले जाने हेतु उपयोग में लाई जाती हैं।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
