* ग्राम बाह्मानपुरा में नारायणपुर जिले में शहीद हुए प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा के गमी कार्यक्रम में शामिल हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर व अपर कलेक्टर जशपुर*
*शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर, उनके पुत्र को जिला जशपुर पुलिस बल में बाल आरक्षक के पद पर दिया गया अनुकम्पा नियुक्ति पत्र*
——000——
गौरतलब है कि दिनांक 26-02-23 को नारायणपुर जिले के ओरछा में नक्सलियों द्वारा आई ई डी ब्लास्ट में जशपुर जिले के ग्राम बाह्मानपुरा,पोस्ट पोरतेंगा निवासी प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) शहीद हो गए थे।

जिनका आज दिनांक 21-05-23 को उनके ग्राम बाह्मानपुरा में गमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिनमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कश्यप, अपर कलेक्टर जशपुर श्री आई एल ठाकुर, रक्षित निरीक्षक जशपुर श्री विमलेश कुमार देवांगन व चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक श्री ललित नेगी द्वारा सम्मिलित होकर शहीद प्रधान आरक्षक के चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप द्वारा शहीद प्रधान आरक्षक स्व संजय लकड़ा के पुत्र शाहील लकड़ा को जिला पुलिस बल जशपुर में बाल आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया।

शहीद परिजनों के द्वारा शहीद स्मारक बनाने की मांग करने पर अपर कलेक्टर महोदय द्वारा ग्राम सभा से प्रस्ताव पास कर जनपद में भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया,जिससे कि यथा शीघ्र शहीद स्मारक का निर्माण कराया जा सके। इस अवसर पर शहीद की पत्नी व पुत्री भी उपस्थित रहे।
——000——
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
