*प्रदेश के कांग्रेस सरकार की एक्सपायरी का अंतिम साल 2023 ही है:कौशिक*
*भ्रष्टाचार और कांग्रेस का जन्मो जन्म का नाता है*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से जन्मो जन्म का रिश्ता है। जहां कांग्रेस की सरकार वहां हर तरफ भ्रष्टाचार। प्रदेश को कर्ज के तले दबाकर प्रदेश की जनता को बदहाल छोड़कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता लोलुपता के आनंद में इतने मदमस्त हैं कि वह प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और साथ ही साथ भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। उन्होंने कहा राशन दुकानों में 250 करोड़ का गोलमाल, प्रदेश में 2000 करोड़ रूपए का शराब घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का चावल घोटाला, 1300 करोड़ रुपए का गोठान घोटाला, इसके साथ ही साथ कोयला में प्रति टन 25 रूपए का भूपेश टैक्स, प्रदेश में भू माफियाओं का कब्जा, प्रदेश की नदियों से अवैध रेत उत्खनन या प्रदेश की भूपेश सरकार की उपलब्धि है और इसमें शामिल लोगों को किन का संरक्षण प्राप्त है यह सभी को पता है। कांग्रेस के शासन में पीएससी का अर्थ पब्लिक सर्विस कमीशन नहीं, बल्कि पर्सनल सलेक्शन कमीशन हो चुका है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ सड़कों का जाल भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने बिछाया था और वर्तमान की प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश सड़कों को बनाने के बजाय जगह जगह सड़कों को खोदकर इसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी यहीं से शुरुआत होती है कांग्रेस की भ्रष्टाचार की कहानी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि एक परिवार के लिए कलेक्शन मास्टर बनकर अपनी नंबर बढ़ाने के लिए उन्हें खुश करने में लगे हैं इसके लिए उन्होंने प्रदेश को कर्ज की दलदल में डुबोकर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डाला है जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जरूर देगी और भ्रष्टाचारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
