*यातायात पुलिस जशपुर द्वारा,शहर में मॉडिफाई दोपहिया वाहन चालको के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही।*
पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 11/06/ 2023 दिन मंगलवार को यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में तेज गति ,मॉडिफाई वाहन चालको के विरुद्ध चलानी कार्यवाही किया गया। इस दौरान 01 मॉडिफाई मोटरसाइकल को जप्त कर किया गया जिसे आज दिनांक 13.06.2013 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 5000 रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया।

उक्त मॉडिफाइड वाहन चालक जसपुर जिला पुलिस बल के एक जवान का सुपुत्र है फिर भी यातायात प्रभारी द्वारा नियमों की अनदेखी ना करते हुए विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।
उक्त अभियान में यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन , सहायक उपनिरीक्षक सुनेश्वर साय पैंकरा ,प्रधान आरक्षक संजय निकुंज एवं अन्य यातायात स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
