Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*(जसपुर तहलका)* उत्पन्न सूकर के विक्रय से लगभग 5 लाख रूपये को हुआ है शुद्ध आमदानी
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *(जसपुर तहलका)* उत्पन्न सूकर के विक्रय से लगभग 5 लाख रूपये को हुआ है शुद्ध आमदानी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पशु पालक श्री प्रवीण को सूकर पालन व्यवसाय से प्राप्त हुआ स्व रोजगार*

    *उत्पन्न सूकर के विक्रय से लगभग 5 लाख रूपये को हुआ है शुद्ध आमदानी*

    *प्राप्त आमदानी से एक आटो रिक्शा, डी.जे. सांउड सिस्टम, किराना दुकान और दो कमरे का मकान तैयार किया*

    *पशुधन विकास विभाग के द्वारा हितग्राही को मार्गदर्शन, पशु उपचार, एवं टीकाकरण सुविधा दिया जा रहा है*

    जशपुरनगर 24 जून 2023/पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले में किसानों और पशुपालकों को निरतंर विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 में जशपुर विकासखण्ड के कोमड़ो निवासी श्री प्रवीण मांझी को भ्रमण एवं प्रशिक्षण अंतर्गत शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र रॉची का भ्रमण कराया गया। श्री मांझी द्वारा सूकर पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उक्त प्रक्षेत्र से उन्नत नस्ल (कृष्णा शायर) के दो मादा एवं एक नर सूकर 20 हजार रूपये में क्रय कर पालन पोषण किया गया एवं दो वर्ष पश्चात् वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष उत्पन्न सूकर संतति के विक्रय से लगभग 4 से 5 लाख रूपये शुद्ध आमदानी प्राप्त हो रही है।


    वर्तमान में इनके पास दो से तीन माह उम्र के 35 सूकर 5 माह उम्र के 11 सूकर एक वर्ष उम्र के 5 सूकर दो वर्ष उम्र के 6 सूकर एवं दो से तीन वर्ष उम्र के 2 सूकर उपलब्ध है। जिनकी कुल वर्तमान कीमत लगभग 8 लाख 96 हजार रूपये है। विभागीय व्यक्तिमूलक योजना के कुछ हितग्राहियों द्वारा विगत वर्षों में सूकरत्रयी इकाई सूकर पालक से क्रय किये गये है।
    पशु पालक को सूकर पालन व्यवसाय से स्व रोजगार प्राप्त हुआ है। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। प्राप्त आमदानी से इनके द्वारा एक आटो रिक्शा, डी.जे. सांउड सिस्टम, किराना दुकान, दो कमरे का मकान तैयार किया गया है।
    पशुधन विकास विभाग के द्वारा हितग्राही को सत्त मार्गदर्शन, पशु उपचार,
    टीकाकरण सुविधा समय-समय पर प्रदाय किया जा रहा है। इसके लिए श्री मांझी ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*(जसपुर तहलका)* उत्पादित कालीन और गलीचा का खरीदी हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा किया जाएगा
    Next Article *(जसपुर तहलका)* संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?