Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»(C.G) tahlaka. प्रदेश के मुखिया की घोषणाओं पर अमल नहीं ? – “रसूखदार पटवारी पर प्रशासन मेहरबान “ “मुख्यमंत्री को शिकायत प्रेषित “
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    (C.G) tahlaka. प्रदेश के मुखिया की घोषणाओं पर अमल नहीं ? – “रसूखदार पटवारी पर प्रशासन मेहरबान “ “मुख्यमंत्री को शिकायत प्रेषित “

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रदेश के मुखिया की घोषणाओं पर अमल नहीं ?
    – “रसूखदार पटवारी पर प्रशासन मेहरबान “
    “मुख्यमंत्री को शिकायत प्रेषित “
    रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम ससकोबा पटवारी हल्का नंबर 24 के अतिरिक्त प्रभार में पदस्थ पटवारी गोविंद कुमार बड़ा की शिकायत के सुर्खियों में आने के बाद भी अभी तक उनके खिलाफ ना कोई जांच , न कोई कार्यवाही की गई है , बल्कि शिकायत के बाद भी प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त पटवारी अपने रसूख के दम पर कुर्सी पर जमे हुए हैं उल्लेखनीय है कि उक्त पटवारी द्वारा ग्राम ससकोबा के हितग्राही 85 वर्षीय अशिक्षित गरीब बैगाराम गाड़ा व उसके सगे नाती नील सागर गाड़ा द्वारा उनकी बिक्री भूमि की रजिस्ट्री हेतु चौहद्ी के लिए अवैध राशि की मांग पूरी न करने पर 2 माह से लगातार घुमाया जा रहा था, जिसकी लिखित शिकायत भूमि क्रेता व विक्रेता द्वारा दिनांक- 3.10.2022 को धरमजयगढ़ के नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर उक्त पटवारी से भूमि की चौहद्ी दिलाये जाने का निवेदन किया गया था व दिनांक 06.10.2022 को जिला के कलेक्टर महोदया को भी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था , शिकायत के बाद श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उक्त पटवारी को चौहद्ी दिए जाने का आदेश देने के बाद भी पटवारी द्वारा दो-तीन दिन तक टाल-मटोलकर भूमि क्रेता एवं विक्रेता से सीधे बात ना कर शिकायत के डर से सतर्कता बरतते हुए ग्राम -ससकोबा के कोटवार मुकेश कुमार गाड़ा के मार्फत चौहद्ी हेतु अवैध राशि की मांग की जाने लगी एवं परेशान व तंग करने की नियत से धरमजयगढ़ के तहसीलदार से मार्किंग करा कर लाने हेतु कहा जाने लगा , जिसकी बातचीत की रिकॉर्डिंग हितग्राहियों द्वारा कर ली गई , दिनांक 06.10.2022 को पटवारी कार्यालय बाकारूमा में ताला बंद होने पर फोन से बातचीत करने पर भूमि क्रेताओ को पटवारी द्वारा अपने गृह ग्राम कुंजारा (लैलूंगा) बुलाकर भूमि की चौहदी प्रदाय की गई जिसमें गलत दिशा का उल्लेख कर नीचे टिप मे गलत टिप्पणी कर दी गई जिससे दिनांक 10.10.2022 को धरमजयगढ़ के उपपंजीयक द्वारा आपत्ती लगाकर भूमि की रजिस्ट्री रोक दी गई एवं लिखित में कुछ भी देने से इंकार कर दिया गया , भूमि के पिडीत क्रेता एवं विक्रेता द्वारा उक्त भ्रस्ट पटवारी की शिकायत जिला के कलेक्टर महोदया के जनदर्शन में दिनांक 18.10.2022 को एवं धरमजयगढ़ के श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी को दिनांक 21.10.2022 को व प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट से मैं रिकॉर्डिंग के पैनडराईव साथ में प्रमाण बतोर सलंग्न कर प्रेषित कर उक्त भ्रस्ट पटवारी की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग पिडीतो द्वारा की गयी है ।
    इसके बाद भी रसुकदार उक्त पटवारी पर अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, ज्ञात हो कि पूर्व में भी ग्राम- ससकोबा के हितग्राहियों की शिकायत पर सत्ता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक श्रीमान लालजीत सिंह राठिया द्वारा जिला के कलेक्टर महोदया को दिनांक 7.7. 2022 को उक्त पटवारी को एवं क्षेत्र के एक अन्य पटवारी को अनयंत्र हटाने हेतु पत्र लिखा गया था, किंतु लगता है कि एक सत्ता पार्टी के विधायक पर प्रशासन भी भारी पड़ रहा है ।
    इसी प्रकार कुछ दिनों पूर्व ही कलेक्टर एवं एसपी की कान्फ्रेंस में प्रदेश के मुखिया श्रीमान भूपेश बघेल जी द्वारा राजस्व विभाग के कार्यो पर नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व के विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेने हेतु एवं एक ही स्थान पर 3 वर्षों से ज्यादा पदस्थ पटवारियों को तत्काल अनयंत्र हटाने की घोषणाये सार्वजनिक तौर पर की गई थी , मगर मुख्यमंत्री के इस घोषणा पर भी जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई अमल नहीं किया गया है । 3 साल से ऊपर पदस्थ जिला के पटवारियों को चिन्हित कर कोई भी ट्रांसफर सूची प्रशासन द्वारा आज तक जारी नहीं की गई है। जिससे ऐसा लगता है कि जिला प्रशासन की महिला मुखिया जिला के सत्तापक्ष के क्षेत्रीय विधायक से लेकर प्रदेश के मुखिया पर भी भारी पड़ने लगी है जिससे इनकी घोषणा एवं अनुशंसा पर कोई अमल होने से सरकार की छवि खराब हो रही है ।

    सलंग्न फोटो –
    1) पिडीत बुजुर्ग बैगाराम व उसका नाती निलसागर गाड़ा ।
    2) भ्रस्ट पटवारी अपने गृह आफिस मे ।
    3) विधायक द्वारा प्रेशीत पत्र कलेक्टर को

    पटवारी की फोटो

    यह वही व्यक्ति है जिससे घोष मांगा गया है

             AudioBahar Ke bio mein hai

    Thank you

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleराज्योत्सव जिला स्तरीय आयोजन जशपुर में संसदीय सचिव यू. डी. मिंज होंगे मुख्य अतिथि*
    Next Article सासकोबा पटवारी को संज्ञान में लिया गया गंभीरता से (C.G) तहलका न्यूज़ की वजह से आगे देखिए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?