* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा द्वारा जशपुर जिले में पदस्थ श्री डी रविशंकर (IPS) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,*

* महिला उत्पीड़न प्रकरणों के निराकरण एवं मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के सफल संचालन हेतु श्री डी रविशंकर (IPS) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,*
—–00——

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग से संबंधित, महिला उत्पीड़न प्रकरणों के निराकरण, विधिक जागरूकता एवं मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के सफल संचालन हेतु विशिष्ट योगदान प्रदान करने के लिए जशपुर जिले में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (IPS) को माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उक्त प्रशस्ति पत्र को माननीय मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि द्वारा आज कार्यालय में प्रदान किया गया है।
——000—–
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
