Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में पुलिस की लगातार दबिस के बाद जुआड़ियों को सुरक्षित ठिकाने की तलाश, रोजाना पत्थलगांव थाना से सटे रायगढ़ जिले के रैरुमा चौकीक्षेत्र के जंगलों और जशपुर जिले के बागबहार थानाक्षेत्र के मटपहाड़ की पहाड़ियों में सज रहा 52 परियों का खेल।*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में पुलिस की लगातार दबिस के बाद जुआड़ियों को सुरक्षित ठिकाने की तलाश, रोजाना पत्थलगांव थाना से सटे रायगढ़ जिले के रैरुमा चौकीक्षेत्र के जंगलों और जशपुर जिले के बागबहार थानाक्षेत्र के मटपहाड़ की पहाड़ियों में सज रहा 52 परियों का खेल।*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल के द्वारा लगातार जुआड़ियों पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है जिससे जुआड़ियों में दहशत का माहौल है और वे अब सुरक्षित ठिकानों की तलाश में अब रायगढ़ जिले के रैरुमा चौकी क्षेत्र और बागबहार – कोतबा की तरफ रुख कर रहे हैं, जानकारी के मुताबिक फड़ संचालक लगातार जुआड़ियों को भरोसा दिलाकर जुआ संचालन कराया जाता है और इसके एवज में उनसे फीस के तौर पर सबसे पहले सभी जुआड़ियों से 500-500 रुपये वसूले जाते हैं वहीं नाल के रुप में जुआड़ियों से ताश पत्ती फेंकते हुए 3 जुआड़ियों को पार करने पर उनसे 500 से 1000 रुपये तक वसूली की जाती है।


    जशपुर जिले के बागबहार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मटपहाड़ के जंगलों में रोजाना ताशपत्ती का खेल चलाया जा रहा है, इस दौरान लाखों रुपये के हार जीत का दांव लगाया जाता है, कई युवा इसके लत में पड़कर बर्बाद हो चुके हैं वहीं जुआ खिलवाने वाला मालामाल हो जाता है, आपको बता दें कि इनके द्वारा पुलिस से बचने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं, और जगह जगह 3-4 युवाओं को मुखबिर बनाकर तैनात किया जाता है ताकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआड़ीयन मौके से फरार हो सकें, जानकारी के मुताबिक मटपहाड के जंगली ईलाके में रोजाना लाखों रुपयों का जुआ फड़ सजता है जिसमें पत्थलगांव, बागबहार और कोतबा के अलावा, रायगढ़ जिले के लैलूंगा और धरमजयगढ़ से भी भारी संख्या में कई युवा शामिल होते हैं और हारजीत का दांव लगाते हैं। वहीं लैलूंगा, और बाकारुमा के जंगलों में भी जुआ का फड़ सजाया जा रहा है, सूत्रों के मुताबिक इस जुआ का संचालन लैलूंगा और बाकारुमा के कुछ युवकों द्वारा किया जा रहा है और उनके द्वारा इसके एवज में बाकायदा रैरुमा चौकी और एसडीओपी धरमजयगढ़ तक पैसा पहुंचाने की बात भी कही जाती है, ताकि जुआड़ियों को पुलिस का कोई ड़र न रहे। कुछ महीने पहले तत्कालीन बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी द्वारा लगातार जुआड़ियों पर कार्यवाही का अभियान चलाया गया था जिसके बाद रैरुमा चौके क्षेत्र और लैलूंगा के ये सभी जुआड़ी पत्थलगांव इलाके की तरफ रुख किये थे लेकिन अब पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल के द्वारा लगातार जुआड़ियों पर कार्यवाही करने के बाद जुआड़ियों के हौसले पस्त हो चुके हैं और वे पुनः रैरुमा चौकी इलाके और बागबहार इलाकों का रुख कर रहे हैं।

    *”जुआड़ियों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी, मुखबिर तैनात कर जुआड़ियों के ठिकानों की तलाश की जा रही है सूचना मिलने पर कार्यवाही की जाएगा।”*

    *हरिश पाटिल एसडीओपी पत्थलगांव।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने हितग्राहियों को चेक, वन अधिकार पट्टा और सामग्री वितरण किया
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ब्लॉक पत्थलगांव में गोयल किंडर गार्डन स्कूल जहां पर एनुअल फंक्शन डे मनाया गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?