Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528सफलता की कहानी एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके जशपुर की महिलाएं बन रहीं हैं आत्मनिर्भर
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528सफलता की कहानी एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके जशपुर की महिलाएं बन रहीं हैं आत्मनिर्भर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़)
    सफलता की कहानी
    एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके जशपुर की महिलाएं बन रहीं हैं आत्मनिर्भर
    समूह की महिलाएं अब तक सी-मार्ट से 34 लाख रूपए का विक्रय कर चुकी हैं
    सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बढ़ी मात्रा में की जाती है
    जशपुरनगर 05 अगस्त 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट के माध्यम से गौठान के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों का विक्रय कराने के लिए सी-मार्ट एक उपयुक्त साधन है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए आत्मनिर्भर बन गई है। अब तक समूह की महिलाओं ने 4 माह में लगभग 34 लाख रूपए की बिक्री कर चुकें हैं। ग्रामीण महिलाएं गौठानों में संचालित ग्रामीण आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप सशक्त होने का नया जरिया मिला है। समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का जरिया जिला प्रशासन ने दिया है।
    एनआरएलएम के डिस्ट्री मैनेजर श्री विजय शरण प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खुड़िया रानी फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी के अध्यक्ष श्रीमती कमला विश्वकर्मा और जीवंती बाई के द्वारा बेहतर संचालन किया जा रहा है। कम्पनी में लगभग 100 स्व सहायता समूह की महिलाएं मिल करके अपने बनाए हुए सामग्रियों का विक्रय के लिए सी-मार्ट भेज रही हैं। सी-मार्ट में स्थानीय लोगों में जीराफूल, जौवा फूल, फूल झाड़ू, अचार, सरसों का तेल, काजू, दाल आदि उत्पादों की मांग हमेशा बनी रहती है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाएं आज आर्थिक रूप से खुद आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार को भी सहयोग दे रही हैं साथ ही अन्य महिलाओं को भी अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
    जिला प्रशासन ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट की भी सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे महिलाओं को रोजगार मिला है और अपने हाथों से 100 ग्राम, 200 ग्राम, आधा किलोग्राम, 1 किलोग्राम के विभिन्न सामग्रियों का पैकिंग करके तैयार करती है।
    विगत माह जून में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जशपुर प्रवास के दौरान सी-मार्ट का अवलोकन किया गया और समूह की महिलाओं प्रोत्साहित करते हुए प्रशंसा जाहिर की थी।
    एनआरएलएम के डिस्ट्री मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिम जाति विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के लिए 8 हजार नग चप्पल लागत् 9 लाख रूपए से खरीदी कर भेजा है। 444 पंचायतों में एलईडी बल्ब 1 लाख 20 हजार की लागत से उपलब्ध कराया गया है। 1 हजार स्वच्छता किट विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध कराया गया है। हर घर झण्डा अभियान के तहत् 5 लाख का झण्डा विक्रय किया गया है। इसके अलावा इमली चटनी, ईमली तेल, अगरबत्ती, धनिया पाउडर, चावल, दाल, चाय पत्ती, महुआ लड्डू, फूल झाडू, सेनेटाइजर, काजू, सरसों का तेल, फेसवास, हैण्ड वास का भी विक्रय करके महिलाएं अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जशपुर के सी-मार्ट से सामग्रियों की मांग रायपुर, भिलाई, दुर्ग, सुकमा, अंबिकापुर जिलों में भी बढ़ी मात्रा में की जाती है। अन्य जिलों में मुख्य रूप से काजू, चाय, जीराफूल, जौफूल की मांग बनी हुई है। जशपुर जिले के काजू और चाय की मांग का मुख्य कारण गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सी-मार्ट में कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एनआरएलएम के डीपीएम श्री अमीन खान, भरत पटेल और सी-मार्ट के मैनेजर अनिल कुमार निराला भी समय-समय पर सहयोग देते रहते हैं।
    स.क्र./1152/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इसतिहार के लिए संपर्क करें 9303993528 सफलता की कहानी जिले में अब तक 05 लाख 46 हजार हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड मनोरा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु खण्ड स्तरीय कार्यशाला का हुआ
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय हुई जशपुर जिला से कार्यमुक्त,* *
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?