Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के 12 बच्चे जेईई मेंस क्वालीफाई किए*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के 12 बच्चे जेईई मेंस क्वालीफाई किए*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के 12 बच्चे जेईई मेंस क्वालीफाई किए*

    *कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और डीईओ जे के प्रसाद ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं दी*

    जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में पढ़ाई के साथ साथ जेईई और नीट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के शिक्षकों की मदद ली जाती है। इस विद्यालय का संचालन 2020 से हो रहा है और तभी से प्रत्येक वर्ष कई विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई कर एनआईटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश पा रहे हैं। इस वर्ष इस विद्यालय के वर्तमान सत्र के 10 विद्यार्थी और 2 पूर्व विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई कर विद्यालय को गौरवान्वित किए हैं।
    जिन विद्यार्थियों ने जेईई की परीक्षा क्वालीफाई किए हैं उनमें तौशिफ अंसारी , शोभित लकड़ा, गंगाराम, गुलशन लकड़ा, प्रेरणा साय, आरती बाई, इरविल टोप्पो , अनुज भगत, निखिल टोप्पो, खुशबू पैकरा, स्नेह चौहान और प्रशांत भगत हैं।


    विदित हो कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा इस विद्यालय के प्राचार्य विनोद गुप्ता के नेतृत्व में जिले के 32 होनहार विद्यार्थियों को आईआईटी मुंबई एक्स्पोज़र विजिट के लिए भेजा गया था। इस तरह के कई नवाचारी गतिविधियां कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही है जिसके कारण भी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है जिससे बच्चों की प्रतिभा निखर रही है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में जिला प्रशासन द्वारा रोबोटिक लैब, लैंग्वेज लैब और एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना इसी वर्ष की गई है जिसके कारण भी इस विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों में अपने पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि विकसित हुई है और वे बारहवीं कक्षा के बाद अपने कैरियर को लेकर शुरू से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं।
    विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि अब इन सभी विद्यार्थियों को जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी जिसकी कक्षाएं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 1 मई से प्रारंभ हो रही है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई.मैन्स परीक्षा में दुहराई अपनी सफलता
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका नक्सली हमले में शहीद जवानों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने दी श्रध्दांजली*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?