Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई.मैन्स परीक्षा में दुहराई अपनी सफलता
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई.मैन्स परीक्षा में दुहराई अपनी सफलता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई.मैन्स परीक्षा में दुहराई अपनी सफलता

    संकल्प एवं आत्मानंद के 30 विद्यर्थियो ने जे.ई.ई. मैन्स परीक्षा क्वालीफाई की

     

    जशपुरनगर,
    जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान एवं आत्मानंद के 30 छात्र-छात्राओं ने माह अप्रैल 2023 में आयोजित जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा क्वालीफाई की है ।


    विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कटऑफ अधिक जाने के बावजृद भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । इस वर्ष भी संकल्प शिक्षण संस्थान के द्वारा अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को क्रैश कोर्स कराया गया था । संकल्प शिक्षण संस्थान से अप्रैल 2023 में आयोजित जे ई ई मेन्स की परीक्षा मे कुल 52 बच्चे बैठे थे जिसमें संकल्प के 12 , क्रैश कोर्स से 07 तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रजी माध्यम विद्यालय से 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी गुलाम रब्बानी, रवि कुमार यादव, मो. तौसिफ अंसारी, गंगा राम, शोभित लकड़ा, लक्की भगत, अश्विनीभगत, असद अमान, प्रेरणा साय, सुलेमान लकड़ा, उपेन्द्र कुमार पैंकरा, मीरा सिदार, गुलशन लकड़ा, आरती भगत, इरविल टोप्पो, आकाश कुमार तिग्गा, दिलकुमार, अमन साय, उपेन्द्र कुमार पैंकरा, कमलेश , प्रिती बाई, ख़ुशबू पैंकरा, बिलेश्वरी सिंह, हरिप्रिया पैंकरा, रेशमा भगत, भुमिका पैंकरा, प्रशांत भगत, स्नेह चौहान, निखिल टोप्पो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जे.ई.ई. की परीक्षा क्वालीफाई करते हुए जिले का नाम रोशन किया है ।
    अब ये सभी बच्चे एडवांस परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें अपिव के 04, अनुसूचित जनजाति के 24 एवं अनुसूचित जाति के 02 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। ये सभी बच्चे अप्रैल 2023 में आयोजित जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा में शामिल हुए थे ।

    संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि जिन विद्यर्थियो ने जे.ई.ई. मैन परीक्षा क्वालीफाई कर ली है उन्हें जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के द्वारा करायी जायेगी। इनके अतिरिक्त जिले के ऐसे विद्यार्थी भी जिन्होंने जेईई मेन की परीक्षा क्वालीफाई किए हैं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड की तैयारी की सभी विद्यार्थियों के लिए एक मई से प्रारंभ की जा रही है। एडवांस की परीक्षा 04 जून 2023 को होनी है।
    संकल्प के विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के प्रसाद ,संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय शिक्षक शिवशंकर यादव , अभिषेक आनंद, मुकेश वर्मा, अश्विनी सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, मधु वाजपेयी, राजेन्द्र प्रेमी, प्रभात मिश्रा, ताराचन्द कष्यप, दीपक कुमार ग्वाला, शांति कुजूर, दीपक महतो, दिलीप राम, प्रदीप नायक ने बधाई दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सेजस विद्यालय के स्काउटर गाइडर ने राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास आपदा प्रबंधन शिविर में लिया भाग, शिविर में सांस्कृतिक एवं पुरातत्व धरोहर का करवाया गया भ्रमण*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर के 12 बच्चे जेईई मेंस क्वालीफाई किए*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?