*बगीचा के महुआडीह में गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया है शिविर का आयोजन*
*प्रेरक गर्भवती महिलाओं को योग एवं योग करने से लाभ के बारे में दे रहे हैं जानकारी*
जशपुरनगर 15 जून 2023/बगीचा विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है और गर्भवती महिलाओं को योग करने व योग के लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

बीपीएम बगीचा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत महुआडीह में गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 10 गर्भवती महिलाएं शामिल हुई सभी का एचबी, शुगर, बीपी सहित अन्य जांच किया गया। उन्होंने बताया कि योग प्रेरक के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को योग तथा योग से मिलने वाली लाभ के बारे में बताया गया। प्रेरक के पास कुल 22 गर्भवती महिला है जिन्हें योग कराई जा रही है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
