Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

    *सीमांकन सहित अन्य लंबित प्रकरणों का समयावधि में शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए*

    जशपुरनगर, 27मई 2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की  समीक्षा बैठक लेकर  राजस्व प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से  समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने 170ख,अविवादित,विवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 2 वर्ष से अधिक सीमांकन सहित अन्य लंबित प्रकरण को समय में सुनवाई कर शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने भू अर्जन के प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निराकृत कर हितग्राहियों को राशि भुगतान करने के लिए कहा।  साथ ही अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, नजूल शासकीय भूमि का आबंटन के आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा।


    कलेक्टर ने जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र समय में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने  विवादित-अविवादित राजस्व प्रकरण, नजूल भूमि का आबंटन, 170 ख,अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, नक्शा बाटांकन, अभिलेख शुद्धता सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 15 दिवस के अंदर प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन रखना, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे रैंप, पेयजल, विद्युत, और शौचालय, मतदाता लिंगानुपात, एफएलसी, ईवीएम वेयरहाउस, विशेष पुनरीक्षण अहर्ता तिथि, 17 प्लस आयु के नवीन मतदाताओं को जोड़ने, विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं, दिव्यांग और थर्ड जेंडर मतदाताओं की जानकारी सहित स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अमला को चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक लेने, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सके। उन्होंने पशुपालन विकास विभाग एवं आयुष विभाग का भी निरीक्षण करने कहा। उन्होंने कोटवारों की भर्ती, पटवारियों के सेवा पुस्तिका, गोपनीय प्रतिवेदन, समयमान वेतनमान पर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गौठानों में बहुउद्देशीय पशु_चिकित्सा शिविर का आयोजन*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बगीचा नगर पंचायत को मिला नया फायर ब्रिगेड वाहन*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?