*हितग्राहियों से चर्चा करके राशन वितरण की जानकारी ली*
*दुकानदार को हर माह समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए*
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खंड के जरिया उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया लोगों से चर्चा करके राशन, शक्कर,चना और केरोसिन समय पर मिलता है की नहीं इसकी जानकारी ली

|उन्होंने गांव के सरपंच और सचिव स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक माह 1 तारीख से ही राशन वितरण शुरू कर दें कलेक्टर ने पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और फाइल, आलमारी को व्यवस्थित करने के लिए कहा है साथ ही पंचायत भवन के नजदीक जर्जर भवन को रंग रोगन करके सुधारने के निर्देश दिए हैं ताकि उस भवन का उपयोग किया जा सके इस अवसर पर खाघ विभाग और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे |



