Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे फील्ड फसल क्षति का नजरी आकलन कर मुआवजा राशि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश  
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे फील्ड फसल क्षति का नजरी आकलन कर मुआवजा राशि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश  

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे फील्ड
    फसल क्षति का नजरी आकलन कर मुआवजा राशि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश

    अम्बिकापुर 1 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शनिवार को मैनपाट में ओला प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने नर्मदापुर में अधिकारियों के साथ गेहूं लगे खेत में उतरकर ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण हुए फसल क्षति का नजरी आकलन कर  आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने बताया कि नजरी आकलन से अनुमान लगाया गया है कि ओलावृष्टि से फसलों को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित  ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का नजरी आकलन आरआई व पटवारियों से कराकर आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खेतां में लगे फसल व नुकसान के बारे में जानकारी ली व नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण शीघ्र कराने का भरोसा दिया। किसानों ने बताया कि आस-पास के खेतों में गेहूं के अलावा सब्जी की खेती भी की गई है। पिछले दिनों हुए ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
    ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है। शुक्रवार को मैनपाट, उदयपुर व लखनपुर विकासखंडों में ओलावृष्टि हुई है जिससे फसल नुकसान होने का अनुमान है।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, तहसीलदार श्री शिवनारायण राठिया, जनपद सीईओ श्री अमन यादव सहित आरआई, पटवारी व कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद थे।
    समाचार क्रमांक 461/2023 –00–

    कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण
    सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर सावधानी से प्रपत्र भरने के निर्देश

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शनिवार को मैनपाट भ्रमण के दौरान जिले में एक अप्रैल से शुरू हुए छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कमलेश्वरपुर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किये जा रहे सर्वे कार्य का जायजा लिया और सर्वेक्षण के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर प्रपत्र में जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने प्रगणक दलों को सर्वेक्षण के लिए उपलब्ध कराए गए राशनकार्ड सूची, किसान पंजीयन एसईसीसी सूची 2011 सहित अन्य सूचियों से परिवार में मुखिया व सदस्यों की जानकारी का मिलान करें। निर्देशिका में दिए गए बिंदुओं से सम्बंधित जानकारी ही परिवार के मुखिया से लें। कलेक्टर ने बताया की राज्य शासन द्वारा 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुरू किया है जिसके परिपालन में जिले में भी सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में शासन की योजना का लाभ लेने के लिए यह सर्वेक्षण महत्वपूर्ण है। इसलिए जब प्रगणक सर्वे के लिए घर पहुंचें तो उन्हें सभी जानकारी सही-सही दें। उनका पूरा सहयोग करें। उन्होंने बताया कि हर गांव में एक प्रगणक दल गठित की गई है। 500 से ज्यादा जनसंख्या वाले गांव में 2 दल हैं। इसके साथ ही सुपरवाईजर व नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। उन्होंने सर्वेक्षण में सहयोग करने की अपील की है ताकि नियत तिथि 30 अप्रैल 2023 तक सर्वे का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, तहसीलदार श्री शिवनारायण राठिया, जनपद सीईओ श्री अमन यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
    समाचार क्रमांक 462/2023 –00–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आईजी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मासूम” के 24 साइबर टिपलाइंस प्रकरणों में 9 आरोपियों को सरगुजा रेंज की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*
    Next Article   *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 आज से शुरू*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?