Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आईजी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मासूम” के 24 साइबर टिपलाइंस प्रकरणों में 9 आरोपियों को सरगुजा रेंज की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आईजी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मासूम” के 24 साइबर टिपलाइंस प्रकरणों में 9 आरोपियों को सरगुजा रेंज की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *आईजी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मासूम” के 24 साइबर टिपलाइंस प्रकरणों में 9 आरोपियों को सरगुजा रेंज की पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

    **************

    सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज स्तर पर पुलिसिंग में नई तकनीकी का उपयोग एवं साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आए दिन नई-नई कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्व्यम किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान समय में मासूम बच्चों के साथ घटित साइबर अपराधों के आरोपियों/ संदेहियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के उद्देश्य से रेंज स्तर पर “ऑपरेशन मासूम” चलाया जा रहा है।

    हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM ) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें आईजी राम गोपाल गर्ग भी छत्तीसगढ़ की तरफ से शामिल हुए थे। इस कार्यशाला में CSAM प्रचारित या स्टोर करने वाले साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श किया गया था।

    उसी कड़ी में ’ऑपरेशन मासूम’ अभियान के तहत राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो से प्राप्त साइबर टीप लाइन प्रकरणों पर कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब,फेसबुक, इस्टाग्राम,ट्विटर व्हाट्सएप में नाबालिक बच्चों का अश्लील वीडियो/पॉर्नोग्राफी बनाकर अपलोड/शेयर किया जा रहा है, ऐसा घृणित अपराध करने वाले संदेही आरोपियों के विरुद्ध साइबर अपराध के तहत कार्रवाई करने के लिए रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो से प्राप्त साइबर टिप लाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान *ऑपरेशन मासूम* चलाकर लगातार वैधानिक कार्रवाई करने हेतु रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।

    इसी तारतम्य में रेंज आईजी द्वारा विगत एक सप्ताह से ऑपरेशन मासूम के तहत साइबर टिप लाईन के कुल 24 प्रकरणों में से 9 आरोपियों संदेहीओं की पहचान करते हुए धारा 67बी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है आईजी सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा अपने अनुभव एवं नई तकनीकी का निरंतर उपयोग करते हुए ऐसे गंभीर प्रकरणों में वांछित सफलता हासिल की गई है। इस प्रकार की गई संवेदनशील पहल पर आम जनता द्वारा आईजी के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

    पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आरोपियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। साइबर टिप लाइन के प्रकरणों की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर टीम लाइन प्रकरणों में ऑपरेशन मासूम के तहत संदेही एवं आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला जेल के 24 बंदियों को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का जायजा लेने कलेक्टर पहुंचे फील्ड फसल क्षति का नजरी आकलन कर मुआवजा राशि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश  
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?