Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने रीपा के तहत् किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने रीपा के तहत् किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने रीपा के तहत् किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक*

    *सभी केन्द्रों में शीघ्र मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने के दिए निर्देश*

    *गौठान में गौठान मेला का करें आयोजन-कलेक्टर*

    जशपुरनगर 14 जून 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, सभी जनपद सीईओ, निर्माण एजेंसी एवं एनआरएलएम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

     

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    बैठक में जिले में रीपा हेतु चयनित गौठानों में किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी स्थानों में जल्द से जल्द मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान आजीविका मूलक गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम निर्धारित करें। महिला समूह को अवसर उपलब्ध कराते हुए विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही स्थानीय मांग और बाजार की उपलब्धता के आधार पर उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
    कलेक्टर ने जिले के अंतर्गत चिन्‍हांकित रीपा योजना अंतर्गत गौठान में किए जा रहे गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रीपा अंतर्गत चिन्हित सभी केन्द्रों में जल्द से जल्द मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ किया जाए। साथ ही गौठान मेला का आयोजन कर रीपा के तहत् गौठानों में निर्मित सभी उत्पादों को जन-जन तक पहुँचाएं और मेला के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन के लिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दें। साथ ही गौठान मेला के माध्यम से आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करने के लिए कहा।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने घोलेंग, बालाछापर, कोरना, पालीडीह, बगिया, फरसाकानी सहित अन्य गौठानों में किए जा रहे आर्थिक गतिविधियों का बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका गतिविधियों के लिए जहॉ मशीनों की आवश्यकता है वहॉ तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही गौठान में मिलेट से संबंधित उत्पादन को बढ़ावा दे। मिलेट के उत्पाद को स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए प्लेटफार्म तैयार करें और रीपा अंतर्गत चिन्हित गौठानों में प्रशिक्षण केंद्र का संचालन भी करें।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ब्रेकिंग जशपुर – पिकअप से हो रही थी गौ वंश की तस्करी……..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?