* उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा बस एसोसियेशन की मीटिंग लेकर सर्वसम्मिति से यात्री बस रूट परिवर्तित किया गया,*
* उक्त मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग से भी अधिकारी सम्मिलित हुये,*
——000—–
आज दिनांक 08.05.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में जिला मुख्यालय जशपुर के बस एसोसियेशन की मीटिंग ली गई, उक्त मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उप पुलिस महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यात्रीगणों की सुविधाओं को देखते हुये पूर्व की भांति जशपुर मुख्यालय से चलने वाली यात्री बसों के मार्ग में सर्वसम्मिति से परिवर्तित किया गया है। *बस स्टैंड से होकर जाने वाली बसें जिनका स्टाॅपेज क्रमशः सरस्वती मंदिर पुरानी टोली, बाल उद्यान, रणजीता स्टेडियम, कचहरी, शांति भवन, हाउसिंग बोर्ड एवं गम्हरिया* होते हुये जायेगी। उसी तरह गम्हरिया की ओर से जशपुर शहर में आने वाली यात्री बसें जिनका स्टाॅपेज *क्रमशः गम्हरिया, हाउसिंग बोर्ड, शांति भवन, कचहरी, रणजीता स्टेडियम, बाल उद्यान एवं जिला अस्पताल* रहेगी।
मीटिंग के दौरान बस चालकों को बस स्टैंड पर गाड़ी दिन के समय बस छूटने से 20 मिनट पूर्व एवं रात्रि के समय 30 मिनट पूर्व बस खड़ा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त मीटिंग में श्री उमेश कुमार कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर सुश्री श्यामा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी श्री विजय निकुंज, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुनील कुमार सेन, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, बस एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री तारकेश्वर सिंह जशपुर एवं अन्य बस आपरेटर उपस्थित थे।
——-000——-
